एक्सप्लोरर

यूपी के डिप्टी सीएम बोले- अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन में आमंत्रित लोग ही हों शामिल

डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि हम सबको संयमित रहते हुए कोरोना के नियमों का पालन करते हुए, भूमि पूजने के कार्यक्रम में सम्मिलित होना है. अयोध्या धाम में केवल आमंत्रित श्रद्धालु ही पधारेंगे.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने सोमवार को लोगों से अपील की कि अयोध्या में पांच अगस्त को श्रीराम मंदिर की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में कम से कम लोग या आमंत्रित लोग ही शामिल हों. शर्मा ने कहा, ''पूरे देश का वातावरण आज राममय बना हुआ है और पांच अगस्त को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम के जन्मस्थल पर मंदिर की आधारशिला रखने का कार्यक्रम तय हुआ है''

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आधारशिला रखने अयोध्या आ रहे हैं. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन से देश के करोड़ों लोग जुड़े हुए थे और इस अवसर पर सबकी अयोध्या आने की इच्छा थी. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट इसका आयोजक है. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि, ''कम से कम लोग या आमंत्रित लोग ही इस कार्यक्रम में शामिल होने हैं. इस अवसर पर हमारे श्रद्धालु जो वहां हैं, उन्हें दूरदर्शन और इलेक्ट्रॉनिक चैनल के सीधे प्रसारण के माध्यम से देखना होगा.''

डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि, ''जैसे प्रभु श्रीराम जीवन में मर्यादाओं का पालन कर हमेशा संयम की सीख दिया करते थे. हम सबको संयमित रहते हुए कोरोना के नियमों का पालन करते हुए, इस कार्यक्रम में सम्मिलित होना है.'' उन्होंने कहा कि कोरोना के लिए निर्धारित प्रोटोकाल का इस आयोजन में पालन होगा. इस बात के लिए हमारी कोशिश है कि कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों में सभी जन सहभागी बन सकें और बार-बार हम इस बात की अपील करते हैं कि इस भूमि पूजन कार्यक्रम में अयोध्या धाम में केवल आमंत्रित श्रद्धालु ही पधारेंगे.

यूपी के डिप्टी सीएम बोले- अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन में आमंत्रित लोग ही हों शामिल

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, '' भूमि पूजन के अवसर पर बाकी लोग अपने घरों में दीपक जलाएंगे. साधु-संत, पुजारीगण मंदिरों में अखंड रामायण का पाठ करेंगे. हर व्यक्ति अपने घर में दीया जलाकर अपनी खुशी प्रकट कर सकता है. इस ऐतिहासिक घटना का साक्षी बनने के लिए हमारा साधन सीधा प्रसारण है.'' उन्होंने कहा कि लंबे अंतराल से जिसकी प्रतीक्षा थी, वो पल अब आया है. उन्होंने कहा कि हम सबने अयोध्या की दीपावली देखी है, पांच अगस्त के कार्यक्रम को पूरे विश्व में भारतीय सीधे प्रसारण के जरिए देखेंगे.''

यह भी पढ़ें:

अयोध्या में सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा, बोले- 500 सालों बाद यह एतिहासिक क्षण आया है

संघ प्रमुख मोहन भागवत, भैया जी जोशी समेत तमाम मेहमान कल शाम पहुंचेंगे अयोध्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget