एक्सप्लोरर

UP News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- 'चंद्रशेखर आजाद हमारे मित्र, उन्हें जल्द दी जाएगी सुरक्षा'

Chandrashekhar Azad News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मध्य प्रदेश के शहडोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम में जनपद बहराइच के मोतीपुर से वर्चुअल माध्यम से जुड़े हुए थे.

Chandrashekhar Azad Attack News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में राष्ट्रीय सकिल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम में पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर हमारे मित्र हैं और इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि शीघ्र ही हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी. इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्हें सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी. 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मध्य प्रदेश के शहडोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम में जनपद बहराइच के मोतीपुर से वर्चुअल माध्यम से जुड़े हुए थे. जनपद के तमाम जनजाति आदिवासी लोगों को आज राष्ट्रीय सकिल सेल एनीमिया डिजीज उन्मूलन के कार्ड बांटे गए. इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसमें देश के तकरीबन 7 करोड़ों लोगों को इसका लाभ मिलेगा. इस कार्यक्रम के दौरान दर्जनों लाभार्थियों को कार्ड भी वितरित किया गया.

बता दें कि भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर देवबंद में कार सवार युवकों ने जानलेवा हमला किया था. इस हमले के बाद पुलिस ने जानलेवा हमले में इस्तेमाल की गई कार को मिरगपुर गांव से बरामद किया. वहीं आज शनिवार (1 जुलाई) को पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद रावण पर हमला करने वाले चार आरोपियों को हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किया है. इनमें से तीन युवकों के नाम लविश, आकाश और पोपट हैं जो रणखंडी गांव के रहने वाले हैं. इसके अलावा एक युवक हरियाणा के करनाल के गांव गोंदर का रहने वाला है. वहीं इस हमले में घायल हुए चंद्रशेखर की हालत इस समय ठीक है और उन्होंने अपने समर्थकों को शांत रहने की सलाह दी है.

UP Politics: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मायावती ने दी बधाई, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- संभावनायें बरकरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget