एक्सप्लोरर

कानपुर में BJP नेता के कार से हूटर उतरवाने के विवाद पर ब्रजेश पाठक की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

Kanpur News: कानपुर में वाहन चेकिंग के दौरान कारों से ब्लैक फिल्म और हूटर इत्यादि हटवाने पर बीजेपी नेता पुलिस से उलझ गए और अखिलेश यादव के खिलाफ अपशब्द कहे. अब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बयान दिया है.

Kanpur Latest News: यूपी के कानपुर में एक बीजेपी नेता की तरफ से पुलिस चेकिंग के दौरान कार से हूटर उतारने के बाद पुलिस से अभद्रता करने और सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ अपशब्द कहे जाने का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने बीते बुधवार को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और बीजेपी नेता पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर गिरफ्तार करने की मांग की थी, जिसके बाद मामले में जांच कर पुलिस ने बीजेपी नेता के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज कर लिया.

केस दर्ज होने के बाद जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं में रोष देखने को मिला और सोशल मीडिया पर भाजपाई बीजेपी नेता के समर्थन में पोस्ट करने लगे तो वहीं सोमवार को कानपुर में एक कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस मामले पर कहा कि ये मुकदमा खत्म किया जाएगा और किसी भी बीजेपी कार्यकर्ता के खिलाफ अभद्रता को स्वीकार नहीं किया जाएगा.

वाहन चेकिंग मामले पर भड़के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कह कि ये जिस प्रकार से सड़को पर पुलिस वाहन चेक करने का जो अभियान चल रहा है उसे सहमत नहीं हैं और इसको रोका जाना चाहिए. बताते चले कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में पुलिस को VIP कल्चर खत्म करने के लिए आदेश दिया था, जिसके बाद प्रदेश की पुलिस कारो से ब्लैक फिल्म और हूटर इत्यादि को हटवाने के लिए अभियान चला रही है.

हूटर उतारने पर पुलिस पर भड़के बीजेपी नेता 

दरअसल बीते हफ्ते के सोमवार को कानपुर के दीप टॉकीज तिराहे पर गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर काली फिल्म और हूटर लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी. इस दौरान पुलिस ने एक कार को रोका इसमें बीजेपी दक्षिण जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र त्रिपाठी और एक युवक था. हूटर उतारने पर जिला उपाध्यक्ष पुलिस पर भड़क पड़े. इसके बाद उन्होंने कहा कि आदेश है तो गाड़ी सीज करिए. दिमाग खराब है न, गाड़ी सीज करो अभी 100 गाड़ियां और बुलवा रहा हूं. आज तुमको समझ में आएगा. कहा कि झंडा देखकर तुम लोगों को एलर्जी हो रही है तुम लोग केवल समाजवादियों के लिए काम कर रहे हो. इतने में नेता के साथ का एक व्यक्ति पुलिसकर्मी से मोबाइल छीनने लगा और वीडियो बनाने पर एतराज करने लगा. इसके बाद बीजेपी नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया था.

वीडियो वायरल होने पर सपा ने की कार्रवाई की मांग

घटना के अगले दिन इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया, जिसके बाद एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने मामले में अन्य विडीयो और सीसीटीवी फुटेज चेक करा कर कार्रवाई की बात कहीं, लेकिन वीडियो में सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा नेता की तरफ से की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया. सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने मामले पर जवाब देते हुए कहा कि इस पर पुलिस सख्त कार्रवाई करें अन्यथा सपाई सड़को पर निपटेंगे.

ये भी पढ़ें: ताजनगरी आगरा में अगले चार दिन होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
Ghaziabad News: शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
गाजियाबाद शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget