एक्सप्लोरर

UP: 'सैनिक की तरह रहें तैयार, सतर्क और सजग', मॉक ड्रिल पर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान

UP Mock Drill: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ये मॉक ड्रिल इसलिए की गई ताकि भारत और पाकिस्तान के बीच में स्थिति को देखते हुए किसी भी स्तर पर हमारे देश को लोग तैयार रहें.

UP Mock Drill News: उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर मॉक ड्रिल की गई. इस दौरान पाकिस्तान के साथ तनाव की स्थित में कैसे निबटना है उसकी ट्रैनिंग दी गई. जिसके बाद प्रदेश के लोगों में कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं. इस तमाम बातों के बीच यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश में कराई गई मॉक ड्रिल पर जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि हमारे नागरिकों को जागरुक रहना जरूरी है. 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में रेड अलर्ट नहीं घोषित किया गया है. पूरे देश में मॉक ड्रिल की गई है. भारत और पाकिस्तान के बीच में जो स्थिति हैं उसे देखते हुए किसी भी स्तर पर हमारे देश को लोग तैयार रहें. हमारे देश की 140 करोड़ की आबादी है वो सैनिक की तरह हमेशा तैयार रहे, सतर्क रहे और सजग भी रहे. इसलिए ये की गई.

केशव प्रसाद मौर्य ने और क्या कहा?

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मैं कल वडोदरा में था वहां भी ब्लैक आउट की प्रक्रिया की गई थी, इसलिए देश को जागरुक रहना चाहिए. इसके साथ ही देश के दुश्मनों को ये संदेश भी है कि सिर्फ सेना और सरकार ही नहीं देश का हर नागरिक सेना और सरकार के साथ एकजुट होकर खड़ा है. 

यूपी में बुधवार को 17 जिलों में मॉक ड्रिल की गई थी. इनमें वो जिले शामिल थे, जहां भारतीय आर्मी और एयरफोर्स के रक्षा संस्थान है. इस मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस के साथ अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग समेत तभी संबंधित विभागों ने मिलकर मॉक ड्रिल की, कि पाकिस्तान के साथ तनाव की स्थिति में किस तरह से ख़ुद को सुरक्षित रखना है. इस दौरान ब्लैकआउट की प्रक्रिया भी कई गई, सायरन बजते ही लोगों ने अपने घरों की लाइटें बंद कर दी. 

बता दें कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान बुरी तरह बौखला गया है. जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ गया है.  

नोएडा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, जानें- पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget