एक्सप्लोरर

UP Dengue Cases: बढ़ते डेंगू मामलों के बीच सरकारी डॉक्टर्स की छुट्टियां रद्द, यूपी सरकार का फैसला

UP Dengue News: यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने डेंगू के बढ़ते केसेस के बीच सभी सरकारी चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में डेंगू के आंकड़े डराने वाले हैं.

UP Dengue Cases: उत्तर प्रदेश में बारिश थमने के बाद से ही डेंगू ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं. लखनऊ-प्रयागराज समेत कई जिलों में इस बीमारी के आंकड़े डराने वाले हैं. ऐसे में इसको लेकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बड़ा फैसला लिया है. यूपी सरकार के निर्देशों के अनुसार, सभी सरकारी डॉक्टर्स की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं. 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार डेंगू के मामले कम हुए हैं. वहीं, डेंगू से लड़ने की पूरी तैयारी है. अस्पतालों में बेड रिजर्व हैं और पर्याप्त प्लेटलेट्स के भी इंतजाम कर लिए गए हैं. इसके अलावा, डिप्टी सीएम ने बताया कि सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है. अब डेंगू मरीजों के लिए सरकारी डॉक्टर लगातार अपनी सेवा देंगे.

यह भी पढ़ें: Mulayam Singh Asthi Visarjan: प्रयागराज के संगम में हुआ नेताजी का अस्थि विसर्जन, अखिलेश के साथ यादव परिवार के ये लोग रहे मौजूद

लखनऊ-प्रयागराज में डेंगू के आंकड़े डराने वाले
कुछ दिन पहले के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी लखनऊ के सरकारी अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में भर्ती डेंगू मरीजों का आंकड़ा 100 पार कर गया है. 110 से ज्यादा पेशेंट लखनऊ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं. कई हॉस्पिटल्स में तो डेंगू वार्ड फुल हो गए हैं, जिस वजह से अतिरिक्त वार्ड बनाए गए. लखनऊ में सबसे ज्यादा मरीज आलमबाग, कृष्णानगर के अस्पतालों में और पीजीआई में भर्ती हैं. इसके अलावा, बलरामपुर अस्पताल, केजीएमयू, लोहिया अस्पताल और सिविल हॉस्पिटल में भी 11 डेंगू पेशेंट्स का इलाज चल रहा है. 

प्रयागराज के आंकड़े और भी ज्यादा डराने वाले हैं. जिले में डेंगू के लगभग 400 केस सामने आए हैं. राहत की खबर यह है कि भारी संख्या में मरीज स्वस्थ होकर घर भी वापस जा चुके हैं. 350 से ज्यादा मरीज अब डेंगू की चपेट से बाहर हैं.

केंद्र की ओर से एक्सपर्ट की टीम भेजी गई लखनऊ
इसके अलावा, फिरोजाबाद, आगरा, प्रयागराज और इटावा में भी डेंगू का प्रकोप देखने को मिल रहा है.  प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में जरूरत पड़ी तो सभी अस्पतालों में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में बेड और बढ़ाए जाएंगे. बता दें, 15 अक्टूबर को केंद्र सरकार की तरफ से 6 सदस्यीय एक्सपर्ट टीम उत्तर प्रदेश के लिए रवाना की गई थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह का जिक्र, 'माफी मांगो' नारे के बीच राहुल के बचाव में आए अखिलेश यादव
अमित शाह का जिक्र, 'माफी मांगो' नारे के बीच राहुल के बचाव में आए अखिलेश यादव
मिशन-27 के लिए BJP का खास प्लान तैयार, इन नेताओं को करेगी एक्टिव
मिशन-27 के लिए BJP का खास प्लान तैयार, इन नेताओं को करेगी एक्टिव
UP News: मुख्यमंत्री योगी का 'जनता दर्शन' कार्यक्रम: हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता- सीएम
मुख्यमंत्री योगी का 'जनता दर्शन' कार्यक्रम: हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता
UP News: गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन
गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget