एक्सप्लोरर

UP Dengue Case: यूपी में बढ़ने लगी डेंगू की मरीजों की संख्या, लखनऊ में रोजाना मिल रहे 20 के करीब नए केस

UP Dengue Cases: लखनऊ में डेंगू पर प्रभावी रोकथाम और नियन्त्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीमें मुस्तैद हैं. अलग- अलग क्षेत्रों में लार्वा रोकने का अभियान तेज कर दिया गया है.

UP News: बारिश के बाद उत्तर प्रदेश में पिछले एक महीने से डेंगू का कहर जारी है. डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. राजधानी लखनऊ में भी रोजाना 20 मरीज डेंगू के मिल रहे हैं. डेंगू के साथ वायरल फीवर भी से लोग काफी परेशान हैं. लखनऊ में पिछले पांच दिनों के दौरान 100 डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले हैं. सरकारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार को लखनऊ में 15 डेंगू मामलों की पुष्टि हुई. मंगलवार को 16 लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई. डेंगू पॉजिटिव मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी

लखनऊ में पिछले एक सप्ताह के दौरान डेंगू और वायरल फीवर मरीजों की संख्या बढ़ी है. लोक बंधु अस्पताल के सीएमएस अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में रोजाना नए मरीज आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव निकलने पर मरीजों का इलाज शुरू कर दिया जाता है. फिलहाल लोक बंधु अस्पताल में 6 डेंगू पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं. मरीजों की डेंगू रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद वायरल फीवर से पीड़ित दिखाई दे रहे हैं. लखनऊ में डेंगू पर प्रभावी रोकथाम और नियन्त्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीमें मुस्तैद हैं. अलग- अलग क्षेत्रों में लार्वा रोकने का अभियान तेज कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें फॉगिंग भी कर रही हैं. लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है. मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने के उपाय भी लोगों को बताए जा रहे हैं. डेंगू की रोकथाम के लिए सीएमओ कार्यालय की तरफ से गाइडलाइन जारी की गई है. 

सीएमओ कार्यालय की गाइडलाइन

  • घर के आस-पास पानी जमा न होने दें.
  • पानी से भरे बर्तन और टंकियों को ढंक कर रखें.
  • हर सप्ताह कूलर की सफाई करें.
  • पूरी बांह के कपड़े पहनें. 
  • बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें.
  • मच्छर रोधी क्रीम लगाएं और मच्छरदानी में रहें.
  • बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह लें. 
  • टूटे बर्तन, पुराने टायर और कबाड़ को घर में न जमा होने दें.
  • वाटर टैंक और कंटेनरों को ढंक कर रखें.
  • घर के अंदर और आसपास पानी को जमा न होने दें.
  • प्रत्येक सप्ताह कूलर का पानी बदलें.
  • कूलर में ज्यादा दिनों तक पानी जमा न होने दें.

Hamirpur News: जिला अस्पताल में गर्भवती की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, इलाज में लगाया लापरवाही का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget