एक्सप्लोरर

दारुल उलूम देवबंद में महिलाओं के प्रवेश पर रोक, प्रशासन ने संस्था के गेट पर लिखवाए निर्देश

Deoband News: देवबंद में स्थित प्रतिष्ठित इस्लामी मदरसे दारुल उलूम देवबंद में प्रशासन ने एक बार फिर संस्था में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है और मुख्य द्वार पर निर्देश भी लिखवाया है.

यूपी के देवबंद के प्रमुख इस्लामी शिक्षण संस्थान दारुल उलूम प्रशासन ने एक बार फिर से संस्था में महिलाओं का प्रवेश वर्जित कर दिया है. प्रबंधतंत्र की ओर से संस्था के मुख्यद्वार पर लगाई गई बेरिकेड पर यह निर्देश लिखवाया गया है. इसके साथ ही संस्था के भीतर किसी भी प्रकार की वीडियो बनाने और फोटोग्राफी करने पर भी रोक लगा दी गई है.

मंगलवार को दारुल उलूम के गेट पर लगे बेरिकेट पर जरुरी निर्देश लिखवाए गए हैं. इसमें संस्था में महिलाओं के प्रवेश को पूरी तरह वर्जित है लिखा गया. इसकी वजह से दारुल उलूम को देखने आने वाली महिलाओं की ख्वाहिश को फिर से झटका लगा है. क्योंकि देश के कोने कोने से महिलाएं दारुल उलूम की ऐतिहासिक इमारत, एशिया के प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया और गोलाकार लाइब्रेरी को देखने के लिए यहां आती हैं.

वीडियो और फोटोग्राफी पर भी लगा प्रतिबंध
 इसके साथ ही संस्था की ओर से दारुल उलूम के भीतर किसी भी तरह की वीडियो बनाने और फोटोग्राफी करने, संस्था के भीतर गुटखा, तंबाकू खाकर थूकना और किसी भी प्रकार की नशीली चीजों का प्रयोग या उन्हें भीतर ले जाने की मनाही रहेगी. जबकि फूल पौधों को छूना या तोड़ना पर भी रोक रहेगी.

इसके साथ ही निर्देश में यह भी कहा गया है कि सूर्यास्त से पहले दारुल उलूम में आने वाले लोगों को संस्था परिसर से बाहर जाना होगा. प्रशासन के इस फैसले के बाद संस्था में महिलाओं के आने जाने पर प्रतिबंध के साथ किसी भी तरह की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है.

पहले भी लग चुका है प्रतिबंध
बता दें इससे पहले भी महिलाओं की एंट्री पर रोक लगाई जा चुकी है. लेकिन प्रशासन कीतरफ से छह महीनों के अंदर कुछ शर्तों के साथ महिलाओं को परिसर में घुसने के इजाजत दे दी गई थी.शर्तों में महिलाओं की एंट्री के लिए गेट पर एक रजिस्टर रखवाया गया था.

फिलहाल दारुल उलूम प्रबंधन की तरफ से इस मामले पर बताया गया है कि महिलाओं ने इन शर्तों का पालन नहीं किया जिसकी वजह से एक बार फिर से महिलाओं को अंदर जाने के लिए बैन कर दिया गया है.

Input By : मुकेश गुप्ता
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget