एक्सप्लोरर

UP: अलीगढ़ में स्कूल में घुसा मगरमच्छ, लोगों ने पकड़कर क्लास रूम में किया बंद

Aligarh Crocodile News: ग्रामीणों का कहना है कि गंगा नदी पास में ही बहती है. संभावना है कि पिछले दिनों आई बाढ़ की वजह से मगरमच्छ गांव के ही किसी तालाब में आ गया होगा, जहां से आज वह स्कूल में घुस गया.

Aligarh Crocodile News: यूपी (UP) के अलीगढ़ (Aligarh) जिले के अतरौली क्षेत्र (Atrauli) में बुधवार को एक स्कूल में मगरमच्छ घुस आने से हड़कंप मच गया. पूरा मामला कासिमपुर गांव (Kasimpur) का है, जहां के स्कूल में मगरमच्छ (Crocodile) के घुसने के बाद ग्रामीणों ने उसे बहुत मुश्किल से एक कक्षा में बंद कर वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी. स्कूल के स्टाफ कर्मियों ने बताया कि कासिमपुर गांव स्थित उनके स्कूल में बुधवार की सुबह एक मगरमच्छ घुस आया. उसे देख कर बच्चे और स्कूल कर्मी घबरा गए. उनका शोर सुनकर आस-पास मौजूद ग्रामीण लाठी लेकर आए और बड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को एक कमरे के अंदर बंद कर दिया.

वहीं ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया. स्कूल के स्टाफ कर्मियों के मुताबिक अतरौली क्षेत्र के कासिमपुर गांव के नजदीक कई तालाब हैं, जिनमें अक्सर घड़ियाल देखे जाते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि अनेक बार स्थानीय प्रशासन का ध्यान इस तरफ दिलाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने बताया कि गंगा नदी भी पास में ही बहती है. संभावना है कि पिछले दिनों आई बाढ़ की वजह से यह मगरमच्छ गांव के ही किसी तालाब में आ गया होगा, जहां से आज वह स्कूल में घुस गया.

ये भी पढ़ें- UP Politics: 24 घंटे में ही सपा को लेकर बदल गए मायावती के तेवर! अब इस वजह से बताया लाचार और कमजोर

पुलिस को करना पड़ा लोगों के आक्रोश का सामना

इस बीच सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्यालय में मौजूद लोगों को बाहर कर दिया. पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला. ग्रामीणों ने गांव के तालाब में मौजूद दूसरे मगरमच्छों को भी पकड़वाने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया. हालांकि, पुलिस के समझाने के बाद वे शांत हो गए और वन विभाग की टीम को मगरमच्छ ले जाने दिया. अतरौली के एसडीएम ने बताया कि ग्राम प्रधान और काफी संख्या में ग्रामीणों ने आकर बताया कि गांव के तालाब में तीन चार मगरमच्छ और भी हैं. अतरौली के बीडीओ को पत्र जारी करके तालाब का पानी खाली कराने के निर्देश कर दिए गए हैं. 

ये भी पढ़ें- Watch: राजू श्रीवास्तव के निधन पर भावुक हुए BJP सांसद रवि किशन, साथ के संघर्ष को यूं किया याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI में चौथे दिन भी पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव, SIT जांच पर क्या कहा?
SBI में चौथे दिन भी पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव, SIT जांच पर क्या कहा?
पीलीभीत में इलाज के दौरान महिला की मौत, 2 डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
पीलीभीत में इलाज के दौरान महिला की मौत, 2 डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
राहुल गांधी से मिलने लाखों की संख्या में प्रयागराज आएंगे छात्र, अजय राय ने दी जानकारी
राहुल गांधी से मिलने लाखों की संख्या में प्रयागराज आएंगे छात्र, अजय राय ने दी जानकारी
यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget