एक्सप्लोरर

UP Coronavirus Updates: यूपी के शहरों का क्या है हाल, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 3145

UP Coronavirus Updates: यूपी के शहरों का क्या है हाल। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3145 हो गई है। आगरा में हालत अब भी खराब हैं। नोएडा में भी शुक्रवार को 12 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

लखनऊ, एबीपी गंगा। कोरोना की रफ्तार ब्रेक मारने को तैयार नहीं है। देश में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 3145 हो गई है, जिनमें 1821 एक्टिव केस हैं। जबकि अबतक 1261 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। प्रदेश में कोरोना से अबतक 63 लोगों की जान जा चुकी है। इसकी जानकारी  प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी है।

उन्होंने बताया कि कुल 68 जिलों में 9 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अब तक 116030 सैंपल टेस्ट किया जा चुके हैं। जिनके अकेले गुरुवार को 4848 सैंपल टेस्ट हुए हैं। प्रमुख सचिव ने बताया कि गुरुवार को कुल  373 पूल टेस्ट हुए हैं। 18 पूल टेस्ट पॉजिटिव निकले हैं, जबकि 355 नेगेटिव आए हैं। उन्होंने बताया कि एक्टिव इन्फेक्शन के केस कम हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि रिकवरी का नेशनल रेट 29.35% है, जबकि यूपी का 40.09% है।

उन्होंने बताया कि 60147 सर्विलांस टीम काम में जुटी हैं। अभी तक 2 करोड़ 52 लाख से अधिक स्क्रीनिंग कर चुके हैं। 1885 लोग आइसोलेशन में है, जबकि 9575 फैसिलिटी क्वारंटाइन में हैं। वहीं, आरोग्य सेतु में आने वाले अलर्ट्स के बाद उन लोगों को टेलीफोनिक कॉल कर रहे हैं।

Coronavirus Updates Meerut:

मेरठ में तीन नए पॉजिटिव  मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद मेरठ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या कोई 199 हो गई है। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 11 पहुंच गया है। आज एक दिन में दो कोरोना मरीजों की मौत होने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।

Coronavirus Updates Kanpur:

कानपुर में 9 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 293 हो गई है। अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। सभी मरीज हॉट स्पॉट एरिया से हैं । Coronavirus Updates Noida: नोएडा में कोरोना मरीजो का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को 12 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 214 हो गया है। 118 मरीज ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं। 95 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। एक मरीज की मौत हो चुकी है। Coronavirus Updates Raebareli: रायबरेली में कोरोना पीड़ित डॉ. चंदेल की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। डॉ. चंदेल सहित 55 अन्य डॉक्टरों की भी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिसके बाद अब प्रशासन ने  राहत की सांस ली है। जिले में कुल 47 कोरोना पॉजिटिव केस में 15 एक्टिव केस हैं। शेष 32 मरीजों की रिपोर्ट  नेगेटिव आई है। सूचना विभाग ने मुख्य विकास अधिकारी के हवाले से दी सूचना।

यह भी पढ़ें: Coronavirus Updates Fatehpur: फतेहपुर के इस गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से मचा हड़कंप, सभी सीमा सील;सेनेटाइजेशन शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget