एक्सप्लोरर

UP Coronavirus News: प्रदेश में कोरोना केस 27 सौ के पार, 758 मरीज ठीक हुये

यूपी में अबतक 2742 कोरोना के केस सामने आ चुके हैं। जिनमें 1939 एक्टिव केस हैं। उपचार के बाद 758 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है।

लखनऊ, अनुभव शुक्ला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण काल में अधिकारियों को हर स्तर पर सक्रिय रहने के निर्देश दिये हैं। राहत और बचाव के कामों की निगरानी के लिए हर जनपद में आईएएस और वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों की विशेष तैनाती के निर्देश दिए हैं। साथ ही, प्रदेश में राजस्व वृद्वि पर सीएम योगी ने विशेष बल देने के भी निर्देश दिए हैं। बता दें कि यूपी में कोरोना के अबतक 1939 एक्टिव केस सामने आ चुके हैं।जबकि प्रदेश के 64 जनपद कोरोना से प्रभावित हैं।
लोकभवन में कोरोना वायरस के संबंध में हुई प्रेस कांफ्रेंस में अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टीम 11 के साथ बैठक की। जिसमें प्रवासी कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने और कोरोना संक्रमण के उपचार व रोकथाम के संबंध में अहम दिशा निर्देश दिए।  अबतक 50 हजार से अधिक लोग यूपी वापस आ चुके हैं।
उनके मुताबिक, गुजरात से 2 ट्रेनें आई है, जबकि 5 ट्रेन बहुत जल्द पहुंचने वाली हैं। इसी प्रकार से महाराष्ट्र से 2 ट्रेनों से 2273 लोगों की वापसी हुई है। कनार्टक, केरल और पंजाब से भी शीघ्र ट्रेने आने वाली हैं। हालांकि, श्रमिकों से किराए के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये किराया रेलवे दे रहा है। साथ ही, ये भी कहा कि सीएम योगी ने प्रदेश के सभी जनपदों में वरिष्ठ आईएएस व वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों को भेजकर राहत तथा बचाव कार्य का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने आगरा, लखनऊ, मेरठ, कानपुर नगर, मुरादाबाद, सहारनपुर, फिरोजाबाद आदि जनपदों में विशेष निगरानी का निर्देश दिया है। उन्होंने प्रवासी कामगारों तथा श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए इन्हें एक जनपद-एक उत्पाद योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना तथा दुग्ध समितियों से जोड़ने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।
यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में अबतक 2742 कोरोना के केस सामने आए हैं। जिनमें 1939 एक्टिव केस हैं। उपचार के बाद 758 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है। प्रदेश के 64 जनपद कोरोना से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को कोरोना के 3328 सैंपल भेज गए थे, जिसमें पिछले सैंपलों के सहित 4021 सैंपलों की टेस्टिंग की गई। आइसोलेशन में 2024 लोगों को रखा गया है, वहीं क्वारंटाइन में 11049 लोग हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि  प्रदेश में 50 हजार 193 टीमों ने सर्विलांस का काम किया है। इस सर्विलांस के आधार पर 43 लाख 56 हजार 923 घरों का सर्वे हुआ। इन घरों में 2 करोड़ 16 लाख 78 हजार 415 लोगों की जांच की गई है।उत्तर प्रदेश सरकार अब दूसरे राज्यों मेंं बसे प्रवासी मजदूरों को उत्तर प्रदेश ला रही है रही है। इतना ही नहीं, सरकार की योजना इन मजदूरों को यूपी में ही रोजगार उपलब्ध कराना भी है।
यह भी पढ़ें:
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन की सलाह के बाद भड़के आजम खान के करीबी, कहा- माफी मांगें और...
जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन की सलाह के बाद भड़के आजम खान के करीबी, कहा- माफी मांगें और...
गाजियाबाद में मरना मना है! हिंडन किनारे कॉलोनियां डूबीं, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी
गाजियाबाद में मरना मना है! हिंडन किनारे कॉलोनियां डूबीं, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी
गृह क्लेश से टूटकर युवती ने पुल से लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान
गृह क्लेश से टूटकर युवती ने पुल से लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान
सपा सांसद ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT जांच पर उठाए सवाल, 'वो खुद सरकार के रहमो-करम पर...'
सपा सांसद ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT जांच पर उठाए सवाल, 'वो खुद सरकार के रहमो-करम पर...'

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget