एक्सप्लोरर

UP Corona Update: यूपी में भी बढ़ी कोरोना के मामलों की रफ्तार, एक्टिव केस पांच गुना बढ़े

UP Corona News: उत्तर प्रदेश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर में सामने आए हैं. यहां एक्टिव केस कई गुना बढ़ गए हैं.

UP Corona Cases Today: उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों की रफ्तार ने लोगों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता भी बढ़ा दी है. महामारी की रफ्तार दिन ब दिन तेज होती जा रही है. सबसे अधिक मामले राजधानी लखनऊ में तो दूसरे नंबर पर गौतमबुद्ध नगर में सामने आ रहे हैं. इसे लेकर स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट हो गया है. प्रदेश में 24 घंटे में 682 नए मामले सामने आये हैं. इनमे 191 नए मामले लखनऊ तो 168 केस गौतमबुद्ध नगर में मिले हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 के कुल एक्टिव केस की संख्या 3257 हो गई है. बात लखनऊ की करें तो कुल एक्टिव केस 744 पहुंच गए हैं. यानी कुल एक्टिव केस में करीब 23 फीसदी सिर्फ लखनऊ में हैं.

5 गुना हुए एक्टिव केस
अगर सिर्फ जून महीने की ही बात करें तो प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस करीब पांच गुना हो गए हैं. वहीं लखनऊ में एक्टिव केस की संख्या जून में ही करीब 7 गुना पहुंच गयी है. प्रदेश में 1 जून को 850 एक्टिव केस थे, जो आज 22 जून को 3257 पहुंच गए हैं. इसी तरह लखनऊ में 1 जून को 109 एक्टिव केस थे, जो आज 22 जून को 744 हो गए हैं. 

गौतमबुद्ध नगर में भी तेजी से बढ़े मरीज
इसके अलावा यूपी में दूसरे नंबर पर सबसे प्रभावित जिला गौतमबुद्ध नगर है. यहां 1 जून को 196 एक्टिव केस थे जो आज 22 जून को 699 पहुंच गए हैं. प्रदेश में 24 घंटे में 4 कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत भी हुई है. इनमें गौतमबुद्ध नगर, चंदौली, मुरादाबाद और हमीरपुर में एक-एक मरीज ने अपनी जान गंवाई है. इस बीच डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने कहा की कोविड-19 के केस बढ़ रहे हैं. जैसे ही 8 से 10 हज़ार एक्टिव केस पहुंचेंगे हम फिर अलर्ट जारी करेंगे. हालांकि लोगों से कोरोना नियमों के पालन करने अपील की गई है.

'दूसरी लहर की कमियों को करेंगे दूर' 
वहीं कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर यूपी के डीजी हेल्थ डॉ. वेदव्रत सिंह ने कहा कि 17 और 18 जून को सभी नोडल अफसर और जॉइंट डायरेक्टर पूरे प्रदेश में गए. ऑक्सीजन, बेड, ICU, कर्मचारियों की ट्रेनिंग का स्थलीय निरीक्षण किया. दवाओं की उपलब्धता को देखा गया. उन बिंदुओं पर फोकस रहा जो कमियां कोरोना की दूसरी लहर में सामने आईं थी.

ये भी पढ़ें

Barabanki Corona Update: बाराबंकी में कोरोना मामले की बढ़ोतरी से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी, सीएमओ ने दी बड़ी जानकारी

Hardoi Crime News: घरेलू विवाद में ससुर ने बहू की गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने हिरासत में लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget