एक्सप्लोरर

UP Police Exam: परीक्षा के पहले दिन मेरठ में कई अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, आंकड़े ने चौंकाया

UP Police Exam: पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों के अनुपस्थित रहने का आंकड़ा हैरान करने वाला है. चर्चा इस बात की भी है कई अभ्यर्थी इसे हैं जो मध्य प्रदेश और बिहार से भी परीक्षा देने पहुंच रहें हैं.

UP Police Bharti Exam 2024: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों के अनुपस्थित रहने का आंकड़ा चौकाने वाला है. मेरठ में दो पालियों में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी पहले ही दिन अनुपस्थित रहे. ये आंकड़ा काफी बड़ा है और चौकाने वाला भी है. इसको लेकर तमाम बातें सामने भी आ रही हैं. पूरे प्रदेश की बात करें तो ये आंकड़ा लाखों में होगा. चर्चा इस बात की भी है कई अभ्यर्थी इसे हैं जो मध्य प्रदेश और बिहार से भी परीक्षा देने पहुंच रहें हैं.

मेरठ में यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए 36 सेंटर बनाए गए थे. एक पाली में 17,400 अभ्यर्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था की गई थी. दूसरी पाली में भी इतने ही अभ्यर्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था थी. इस हिसाब से एक दिन में 34,800 अभ्यर्थियों के लिए इंतजाम  थे,  लेकिन मेरठ में पहली पाली में 11,311 और दूसरी पाली में 11,437 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी थी. इस लिहाज से 22,748 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 34,800 में से 12,052 ने परीक्षा छोड़ी.

पांच दिन की परीक्षा में चौकाने वाला होगा आंकड़ा
मेरठ में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का आंकड़ा चौकाने वाला होगा.क्योंकि पहले दिन ही 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों के परीक्षा छोड़ने के आंकड़े ने सबको चौका दिया है. परीक्षा 24, 25, 30 और 31 अगस्त को भी होनी है, पहले दिन के आंकड़े से भी हिसाब लगाएं तो पांच दिन में ये आंकड़ा 50 हजार अनुपस्थित अभ्यर्थियों तक पहुंच सकता है.

मेरठ सहित तमाम जिलों में हजारों अभ्यर्थियों के परीक्षा से दूर रहने की वजह क्या ज्यादा दूरी तो नहीं हैं, कई प्रदेशों के अभ्यर्थियों ने अपने घर से सेंटर की ज्यादा दूरी की वजह से तो परीक्षा नहीं छोड़ी, या फिर मामला कुछ और है. ये तमाम सवाल हैं जो लोग कह रहें हैं कि जिस यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर लाखों युवाओं में क्रेज है. वहां इतनी बड़ी तादाद में सेंटर पर अभ्यर्थियों का न पहुंचना भी चर्चा का विषय बना है.

अन्य राज्यों से आए अभ्यर्थी क्या बोले
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए यूं तो यूपी के कोने कोने से अभ्यर्थी परीक्षा देने आ रहें हैं और बेहद उत्साहित हैं. लेकिन ज्यादा चर्चा मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड से परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को लेकर है, कि वो परीक्षा के एक दिन पहले ही मेरठ पहुंचकर सेंटर का निरीक्षण कर लेते हैं. बिहार से आए पुरषोत्तम ने बताया कि यूपी पुलिस में भर्ती होना उसका सपना है और सपना पूरा करने कहीं भी चला जाऊंगा. मध्य प्रदेश से अपनी मां के साथ आई निकिता बोली, क्या फर्क पड़ता है दूरी से जज्बा होना चाहिए कामयाब होने के लिए कहीं तक भी जाना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: UP Politics: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के निजी सचिव पर FIR, जांच शुरू, जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
यूपी के किसानों को जल्द मिलेगा राहत पैकेज, महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान
यूपी के किसानों को जल्द मिलेगा राहत पैकेज, महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान
योगी सरकार की पहल को युवाओं का साथ, भारत बौद्धिक्स 2.0 में रिकॉर्ड पंजीकरण
योगी सरकार की पहल को युवाओं का साथ, भारत बौद्धिक्स 2.0 में रिकॉर्ड पंजीकरण
योगी सरकार की योजनाओं में डिजिटल बदलाव, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा लाभ
योगी सरकार की योजनाओं में डिजिटल बदलाव, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा लाभ

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget