एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी कांग्रेस में बगावत! अजय राय के खिलाफ खोला मोर्चा, इस सीट पर किया नामांकन

UP Bypolls 2024: प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी शुरू से ही दावेदारी कर रही थी. पार्टी की तरफ से सबसे मजबूत दावेदारी गंगापार के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव की मानी जा रही थी.

Prayagraj News: प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट पर बगावत कर नामांकन दाखिल करने वाले कांग्रेस पार्टी में जिलाध्यक्ष पद से हटाए गए सुरेश यादव अपने खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद और मुखर हो गए हैं. उनका कहना है कि वह नामांकन वापस नहीं लेंगे और डटकर मैदान में बने रहेंगे. जिला अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद वह प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के खिलाफ और हमलावर हो गए हैं. 

उन्होंने इन दोनों नेताओं पर बीजेपी का एजेंट होने और उसके साथ मिलकर काम करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. सुरेश यादव का आरोप है कि प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बीजेपी के इशारे पर लगातार पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं. उपचुनाव में समाजवादी पार्टी कांग्रेस को तीन सीटें देने को पूरी तरह से तैयार थी, लेकिन बीजेपी की मदद करने के लिए इन नेताओं ने कांग्रेस के चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया था.

गौरतलब है कि प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी शुरू से ही दावेदारी कर रही थी. पार्टी की तरफ से सबसे मजबूत दावेदारी गंगापार के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव की मानी जा रही थी. इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी छात्र संघ के महामंत्री रह चुके सुरेश यादव को प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबियों में माना जाता है. चर्चाओं के मुताबिक अखिलेश यादव फूलपुर समेत तीन सीटें कांग्रेस पार्टी को देने के लिए राजी हो गए थे. हालांकि कांग्रेस पार्टी ने किसी भी सीट पर चुनाव लड़ने से मना कर दिया था और सभी सीटों पर अखिलेश यादव के उम्मीदवारों को समर्थन देने का ऐलान कर दिया था.

मेरठ: पुलिस ने 'चूहे' का एनकाउंटर किया, लंबे अरसे से थी तलाश, 25 हजार का था इनाम

पार्टी के फैसले से बेहद नाराज
कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश यादव इस फैसले से बेहद नाराज हैं और उन्होंने बगावत करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कर दिया है. नामांकन के दौरान ही उन्होंने प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर गंभीर आरोप लगाए थे. यह आरोप लगाए जाने और नामांकन करने की वजह से शुक्रवार रात को उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया और कारण बताओं नोटिस जारी किया गया. नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उन्हें पार्टी से बाहर किए जाने की भी चेतावनी दी गई. 

हालांकि पार्टी के इस कदम के बाद सुरेश यादव और मुखर हो गए हैं और वह प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के को लेकर पहले से ज्यादा हमलावर हो गए हैं. उनका कहना है कि वह कतई पीछे नहीं हटेंगे. पूरी मेहनत से चुनाव लड़ेंगे. राहुल और प्रियंका के नाम का इस्तेमाल करेंगे, लेकिन आने वाले दिनों में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने वाले नेताओं की पोल खोलने का भी काम करेंगे.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना रशीदी के कांवड़ियों को 'आतंकी' कहने पर संत समाज का फूटा गुस्सा, माफी की मांग
मौलाना रशीदी के कांवड़ियों को 'आतंकी' कहने पर संत समाज का फूटा गुस्सा, माफी की मांग
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget