एक्सप्लोरर

यूपी में 100 दिन में बूथ तक मजबूत होगा कांग्रेस संगठन, प्रियंका गांधी के काम पर हो रहा काम

UP News: यूपी के सह प्रभारी राजेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने तय किया है कि अगले 100 दिनों में जिले से लेकर बूथ स्तर तक पांच स्तरीय संगठन को पूरी तरह खड़ा कर दिया जाएगा.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अब अपने संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है. इसी कड़ी में शुक्रवार को लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व यूपी के सह प्रभारी राजेश तिवारी ने प्रेसवार्ता कर संगठनात्मक रणनीति का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तय किया है कि अगले 100 दिनों में जिले से लेकर बूथ स्तर तक पांच स्तरीय संगठन को पूरी तरह खड़ा कर दिया जाएगा. प्रेसवार्ता में मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. सीपी राय, वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, प्रवक्ता शुचि विश्वास और डॉ. सुधा मिश्रा भी मौजूद रहीं. 

राजेश तिवारी ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में जो संगठनात्मक ढांचा तैयार किया था, अब पार्टी उसी दिशा को आगे बढ़ा रही है. उन्होंने बताया कि मार्च और अप्रैल में राहुल गांधी ने देशभर के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन को ज़मीनी स्तर पर मज़बूत करने पर जोर दिया था. उसी के तहत अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस 100 दिन का संगठन सृजन अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत 403 विधानसभा क्षेत्रों, 133 जिला/शहर इकाइयों, 823 ब्लॉक, 3200 मंडल, 8135 न्याय पंचायतों और 1.62 लाख बूथों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी.

17 मई को लखनऊ के गांधी भवन में आयोजित होगी कार्यशाला
इस रणनीति का लक्ष्य है कि पार्टी न केवल बूथ स्तर पर मज़बूत हो, बल्कि 2026 में होने वाले पंचायत चुनावों में भी कांग्रेस पूरी ताकत से उतरे. इसी क्रम में 17 मई को लखनऊ के गांधी भवन प्रेक्षागृह, कैसरबाग में एक विशेष संगठन सृजन कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें पार्टी के ज़िला व ब्लॉक स्तरीय नेता भाग लेंगे.

राजेश तिवारी ने यह भी बताया कि पहलगाम आतंकी हमले की वजह से स्थगित किए गए “संविधान बचाओ सम्मेलन” फिर से शुरू होंगे. इसके अलावा राज्य भर में ‘जय हिन्द सभाओं’ का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा और जन मुद्दों पर कांग्रेस का पक्ष आम जनता तक पहुंचाया जाएगा.

संगठन को जमीनी स्तर पर खड़ा कांग्रेस
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी लंबे समय से सत्ता से बाहर है. 1989 के बाद से पार्टी ने राज्य की सत्ता में वापसी नहीं की है. हालांकि प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस ने महिलाओं, किसानों और युवाओं से जुड़ने की कोशिश की है. अब पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को फिर से खड़ा करने के लिए कमर कस रही है. इस नई रणनीति से कांग्रेस को 2027 के विधानसभा चुनाव  से पहले एक मजबूत संगठन तैयार करने की उम्मीद है, ताकि वह भाजपा और अन्य क्षेत्रीय दलों को टक्कर दे सके.

ये भी पढ़ें: यूपी: नर्सरी के छात्र की मौत से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किया हैरान, पुलिस ने दर्ज की FIR

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget