एक्सप्लोरर

यूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही एक्टिव हुईं आराधना मिश्रा, गठबंधन पर बड़ा बयान

यूपी कांग्रेस चीफ आराधना मिश्रा ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की जीत के कारण मोदी सरकार आज बैसाखी के सहारे चल रही है.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा एक्टिव हो गई हैं और नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाकर एक बड़ा मौका दिया है और वह संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत करेंगी.

यूपी कांग्रेस चीफ आराधना मिश्रा ने कहा- "मैं सिर्फ नेतृत्व का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने मुझे अध्यक्ष बनाकर एक बड़ा मौका दिया है." उन्होंने अपनी ब्राह्मण पहचान को लेकर भी कहा कि उन्हें गर्व है कि वह ब्राह्मण समाज से आती हैं, लेकिन कांग्रेस में जाति-बिरादरी का कोई महत्व नहीं है. पार्टी का उद्देश्य सबका सम्मान, सबकी भागीदारी सुनिश्चित करना है.

उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की जीत के कारण मोदी सरकार आज बैसाखी के सहारे चल रही है. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने का काम किया, जिसका परिणाम 2024 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिला.

सीट बंटवारे का फैसला कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व करेगा- आराधना मिश्रा

गठबंधन के सवाल पर आराधना मिश्रा ने कहा कि इंडिया गठबंधन मजबूत है और आगे भी मजबूत रहेगा. उन्होंने कहा कि चुनाव में सीटें भी जरूरी हैं और जीत भी जरूरी है. समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर उन्होंने कहा कि यह फैसला कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व करेगा. उनके मुताबिक गठबंधन का फॉर्मूला पहले दिल्ली में तय हुआ था और आगे भी दिल्ली में ही तय होगा.

आराधना मिश्रा ने कहा कि सम्मानजनक सीट बंटवारा होना चाहिए और 150 से कम सीटें नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान किया जाना जरूरी है और कार्यकर्ताओं की भावनाओं से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा.

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सफलता का श्रेय राहुल गांधी को देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की जीत का चेहरा राहुल गांधी थे. उन्होंने दावा किया कि आज देश राहुल गांधी की ओर देख रहा है.

इस्तीफा दे दें ज्ञानेश कुमार- आराधना मिश्रा

वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर आराधना मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं और उनके अंदर जरा भी नैतिकता है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने ज्ञानेश कुमार से देश की जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगने की मांग भी की.

अंकुल कौशिक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह एबीपी न्यूज़ में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और वह यूपी डेस्क की जिम्मेदारी संभालते हैं. इससे पहले अंकुल कौशिक लाइव हिंदुस्तान (HT स्मार्ट), इंडिया न्यूज, वन इंडिया, राजस्थान पत्रिका (Catch News) में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति पर लिखना बेहद पसंद है. अंकुल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई अलीगढ़ की मंगलायतन यूनिवर्सिटी से की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

यूपी: तैयारियों में जुटी BJP, चुनाव की घोषणा से पहले PM की हो सकती है कई रैलियां
यूपी: तैयारियों में जुटी BJP, चुनाव की घोषणा से पहले PM की हो सकती है कई रैलियां
अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन
अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन
गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत
गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत
CM योगी का ऐलान, सफाईकर्मियों को मिलेगा 16 हजार मानदेय
CM योगी का ऐलान, सफाईकर्मियों को मिलेगा 16 हजार मानदेय
Advertisement

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget