एक्सप्लोरर

CM योगी का ऐलान, सफाईकर्मियों को मिलेगा 16 हजार मानदेय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन सफाई कर्मियों को सम्मानित किया और उन्होंने कर्मियों का न्यूनतम मानदेय 16 हजार रूपए करने की बात कही.

उत्तर प्रदेश में वाराणसी दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकटोरा स्थित सरोजा पैलेस में स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया. ‘स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह के’ अवसर पर पुष्प वर्षा कर उन्होंने स्वच्छता कर्मियों का मान बढ़ाया और कहा कि सरकार स्वच्छता कर्मियों को मानदेय की गारंटी दे रही है. यदि कोई उनके मानदेय में कटौती करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मियों के हितों की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स निगम काम कर रहा है. स्वच्छता कर्मियों को न्यूनतम 16 हजार रुपये मानदेय मिलना चाहिए. इसके साथ ही उन्हें कर्मचारी राज्य बीमा के तहत उपचार के लिए अस्पताल की सुविधा भी मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कार्मिकों को सुरक्षा बीमा मिलेगा. दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिवार के लोग लाचार नहीं होंगे. उनका भी पीएफ कटेगा. सेवानिवृत्त होने पर उनके पास खुद की पूंजी भी होगी और बैंक से इस पर ब्याज भी मिलेगा, जिससे वह बच्चों पर आश्रित नहीं होंगे, बल्कि अपना खर्च खुद उठा सकेंगे.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं

सफाई कर्मियों की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा पर जोर 

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता कर्मियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके आर्थिक और सामाजिक भविष्य को सुरक्षित करने पर जोर दिया. कहा कि सरकार की इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों को बेहतर आर्थिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है.

कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  स्वच्छता कर्मियों  को आत्मीयता के साथ अपने हाथों से भोजन परोसा. इस दौरान सफाई कर्मियों के चेहरे पर खुशी और सम्मान का भाव दिखाई दिया. सभी ने मुख्यमंत्री के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार के बीच भोजन ग्रहण किया.

सफाई  कर्मियों  की प्रतिक्रिया

इस दौरान सफाई कर्मी रोहित ने कहा कि काशी को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान देने के लिए आज हम लोगों को सम्मान मिला है. हमने कभी सोचा भी नहीं था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद अपने हाथों से हम सभी सफाई कर्मियों को सम्मानित करेंगे. उन्होंने हम सभी पर पुष्प वर्षा भी की.

वहीं एक अन्य सफाई कमरी वसीम ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने हम लोगों की पीड़ा को समझा है और हमारी समस्याओं को लेकर गंभीर हैं. पहले हम लोगों के मानदेय से पैसे काट लिए जाते थे, लेकिन अब मुख्यमंत्री जी ने ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है. उचित मानदेय मिलने से हम अपने परिवार का खर्च बेहतर तरीके से उठा सकेंगे. 

इसके साथ ही वहां मौजूद अल्पना देवी ने कहा कि हमारे काम को देखते हुए मुख्यमंत्री जी ने हमें सम्मानित किया है. ऐसा सम्मान हमें पहले कभी नहीं मिला. हम सभी मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं. मुख्यमंत्री जी ने मानदेय और सामाजिक सुरक्षा को लेकर जो बातें कही हैं, उनसे हम सभी सफाई कर्मी काफी खुश और उत्साहित हैं.

सफाई कर्मी पुनवासी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने आर्थिक सुरक्षा को लेकर जो बातें कही हैं, वह हम सभी के लिए बहुत खुशी की बात है. त्योहार के मौके पर इससे बड़ी बात और क्या हो सकता है? मुख्यमंत्री जी के हाथों सम्मान मिलने और आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिलने से त्योहार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं.

यह भी पढ़ें: 'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
बस्ती में SIR में भारी गड़बड़ी! 7 हजार संदिग्धों की जांच, 152 के नाम कई जगह दर्ज
बस्ती में SIR में भारी गड़बड़ी! 7 हजार संदिग्धों की जांच, 152 के नाम कई जगह दर्ज
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन
Advertisement

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget