एक्सप्लोरर

रामलीला देखने अयोध्या जाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, उर्दू सहित 14 भाषाओं में होगा लाइव प्रसारण

अयोध्या में रामलीला 17 अक्टूबर से शुरू होगी और 25 अक्टूबर तक चलेगी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब के जरिए रामलीला का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. सीएम योगी आदित्यनाथ रामलीला देखने अयोध्या जाएंगे.

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के लक्ष्मण किले में होने वाली रामलीला देखने जाएंगे. इस रामलीला में कई सेलिब्रिटीज विभिन्न किरदारों में नजर आएंगे. इस कार्यक्रम का पूरे देश में उर्दू सहित 14 भाषाओं में सीधा प्रसारण किया जाएगा. वहीं, रामलीला को देखने के लिए शारीरिक रूप से उपस्थित होने वाले चुनिंदा दर्शकों में मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे.

दर्शकों को आने की अनुमति नहीं महाकाव्य रामायण के अनुसार भगवान राम के जीवन पर आधारित 9 दिन की रामलीला इस बार वर्चुअल तौर पर आयोजित की जा रही है. महामारी के कारण इस साल रामलीला में दर्शकों को आने की अनुमति नहीं होगी और इसका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब के जरिए 17 से 25 अक्टूबर तक लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा.

सीएम ने स्वीकार किया निमंत्रण उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से इस साल अयोध्या में रामलीला का मंचन करने की अनुमति पाने वाले दिल्ली रामलीला समिति के निदेशक सुभाष मलिक ने कहा कि, "मुख्यमंत्री ने हमारे निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है और वो इसे देखने के लिए किसी भी दिन अयोध्या आ सकते हैं."

रामलीला का प्रसारण उर्दू में होगा मलिक ने आगे कहा कि, "ये एक ऐतिहासिक क्षण होगा जब रामलीला का प्रसारण उर्दू में होगा क्योंकि स्टार कास्ट में रजा मुराद और शाहबाज खान जैसे मुस्लिम कलाकार भी शामिल हैं. भाजपा सांसद मनोज तिवारी इसमें अंगद की भूमिका निभाएंगे, गोरखपुर के सांसद रवि किशन भरत बनेंगे और विंदू दारा सिंह भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे."

कोविड -19 प्रोटोकॉल का होगा पालन अभिनेता रजा मुराद अहिरावण का किरदार और अभिनेता शाहबाज खान रावण की भूमिका निभाएंगे. वहीं, असरानी नारद मुनि की और राकेश बेदी विभीषण की भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि, "हमें अयोध्या में रामलीला का प्रदर्शन करने के लिए प्रशासन की अनुमति मिल गई है और हम कोविड -19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करेंगे."

अयोध्या और श्रीलंका से आ रही पोशाक इस आयोजन के लिए भगवान राम के कपड़े नेपाल के जनकपुर में स्थित उनके ससुराल से आएंगे, जबकि राक्षसराज रावण की पोशाक श्रीलंका से आ रही है. भगवान राम का धनुष 'सारंग' कुरुक्षेत्र में बनाया जा रहा है. आयोजन का एक विशेष आकर्षण 'रामायण' पर आधारित एक कार्यक्रम होगा जो अयोध्या के इतिहास को भी बताएगा.

यह भी पढ़ें:

मेरठ: गंगा सफाई अभियान और कोरोना काल से साफ हुआ पानी, दोगुनी हो गई गंगा में डॉल्फिन, पढ़ें ये रिपोर्ट

मेरठ: महिला ने बीजेपी नेता पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बाथरूम का दरवाजा तोड़कर बनाया अश्लील वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में आरक्षण का जिक्र कर चिराग पासवान बोले, 'जब तक जिंदा हूं...'
चिराग पासवान बोले, 'जब तक जिंदा हूं, आरक्षण और संविधान पर आंच नहीं आने दूंगा'
गोरखपुर में ब्लड तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून के साथ दो गिरफ्तार
गोरखपुर में ब्लड तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून के साथ दो गिरफ्तार
बरेली में 26 हिंदू वोटरों के नाम काटने का आरोप, BLO नफीस खान सस्पेंड
बरेली में 26 हिंदू वोटरों के नाम काटने का आरोप, BLO नफीस खान सस्पेंड
रामपुर में युवक की हत्या का खुलासा, दोस्तों ने ही उतारा मौत के घाट, 2 गिरफ्तार
रामपुर में युवक की हत्या का खुलासा, दोस्तों ने ही उतारा मौत के घाट, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget