एक्सप्लोरर

Uttarakhand: सीएम बनने के बाद आज पहली बार अपने गांव जाएंगे योगी आदित्यनाथ, गुरु महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

UP CM In Uttarakhand: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड जा रहे हैं. जहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और अपनी मां व कॉलेज के दोस्तों से भी मिलेंगे.

CM Yogi Visit To Uttarakhand: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज से तीन दिवसीय उत्तराखंड (Uttarakhand) के दौरे पर रहेंगे. यहां सीएम योगी अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए सबसे पहले पौड़ी गढ़वाल के बिथयानी गांव स्थित गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में आएंगे. इस महाविद्यालय को भी योगी आदित्यनाथ ने ही बनवाया था.

गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ एम पी नगवाल बताते हैं "योगी आदित्यनाथ ने 1998 में गुरु गोरखनाथ शिक्षा समिति बनाई थी, और 1999 में इसका पंजीकरण किया इसके अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ खुद हैं. यहां के लोगों ने यहां आसपास के गांवों की जमीन दान की और साल 2005 में हेमवतीनंदन बहुगुणा यूनिवर्सिटी से संबद्धता दिलाई और साल 2005 से यहां बीए फर्स्ट ईयर की क्लास शुरू हुई. आर्थिक मदद गुरु गोरखनाथ शिक्षा समिति से आता था. उसके बाद साल 2018 में उत्तराखंड सरकार ने इसे शासकीय कॉलेज घोषित किया".

 गुरु महंत अवैद्यनाथ से प्रभावित होकर संन्यासी बने थे सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ के गुरु महंत अवैद्यनाथ जिनकी प्रतिमा का अनावरण करने के लिए योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं, वह भी योगी आदित्यनाथ के गांव पंचूर से कुछ ही दूर स्थित कांडी गांव के रहने वाले थे. महंत अवैद्यनाथ के बचपन का नाम कृपाल सिंह बिष्ट था. कांडी गांव के लोग बताते हैं योगी आदित्यनाथ उनके दूर के रिश्तेदार थे. अपने कॉलेज के दिनों में योगी आदित्यनाथ महंत अवैद्यनाथ के संपर्क में आए और उन से प्रभावित होकर योगी आदित्यनाथ ने सन्यास ले लिया था. महंत अवैद्यनाथ ने श्री योगी आदित्यनाथ को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था.

Char Dham Yatra 2022: चारधाम यात्रा आज से शुरू, गंगोत्री-यमुनोत्री के खुलेंगे कपाट, कोविड नेगेटिव जांच रिपोर्ट जरूरी नहीं

अपनी मां और साथ पढ़े हुए दोस्तों से मिलेंगे सीएम योगी

कॉलेज परिसर में कार्यक्रम स्थल के पास एक बड़ा सा पंडाल बनाया जा रहा है, जहां सीएम योगी आदित्यनाथ अपने बचपन के साथियों और इस क्षेत्र के तमाम लोगों को संबोधित करेंगे. योगी आदित्यनाथ के साथ पढ़े हुए लोगों और उनके बचपन के दोस्त काफी खुश हैं. इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम मंत्री भी शामिल रहेंगे. अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की मूर्ति का अनावरण करने के बाद योगी आदित्यनाथ अपने गांव अपनी मां का आशीर्वाद लेने जाएंगे. बताया यह जा रहा है कि वे शाम को यहां पहुंचेंगे और रात को अपने घर पर ही योगी आदित्यनाथ रुकेंगे.

सीएम योगी का अभी तक का संभावित शेड्यूल

·         सुबह 11.30 के बीच करीब लखनऊ से देहरादून के लिए निकलेंगे

·         देहरादून में उनका स्वागत होगा फिर हेलीकॉप्टर से बिथयानी गांव जाएंगे

·         लगभग दोपहर 3 बजे का कार्यक्रम है, वहां सभा होगी

·         उसके बाद का समय आरक्षित रखा गया है.

New Education Policy: नए सत्र में नई शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा उत्तराखंड, मंत्री धनसिंह रावत ने दी ये जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget