एक्सप्लोरर

'प्रकृति संग जीना सीखे समाज', अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

UP News: अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा सिर्फ सरकार का काम नहीं है, बल्कि इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा सिर्फ सरकार का काम नहीं है, बल्कि इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है. उन्होंने कहा कि जैव विविधता की रक्षा और सतत विकास तभी संभव है जब आम लोग इसमें दिलचस्पी लें और आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाएं. मुख्यमंत्री गुरुवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय जैव विविधता संगोष्ठी-2025 के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे. यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के मौके पर आयोजित हुआ.

सीएम योगी ने कार्यक्रम में प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कई स्टॉल्स पर जाकर पर्यावरण से जुड़ी चीजों की जानकारी ली. उन्होंने ग्रीन बजट और जैव विविधता पुस्तिका का विमोचन भी किया. इसके साथ ही वाद-विवाद, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता में जीते बच्चों को सम्मानित किया और कार्बन क्रेडिट के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वालों को 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत की संस्कृति में प्रकृति के लिए गहरा सम्मान है. वैदिक परंपराओं में धरती को माता और जीवों को परिवार माना गया है. उन्होंने बताया कि पहले गांवों में खलिहान, तालाब और गोचर जमीन होती थी, जो पर्यावरण संतुलन बनाए रखती थी, लेकिन अब आधुनिकता की दौड़ में ये चीजें खत्म होती जा रही हैं.

सीएम योगी ने नमामि गंगे परियोजना की सफलता का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पहले कानपुर में गंगा सबसे ज्यादा प्रदूषित थी, लेकिन अब वहां नदी साफ और जीवंत हो गई है. यह सफलता समाज और सरकार के संयुक्त प्रयासों से ही संभव हो पाई है. उन्होंने बताया कि पिछले आठ वर्षों में वन विभाग ने उत्तर प्रदेश में 210 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए हैं, जिससे राज्य के वन क्षेत्र में बड़ी वृद्धि हुई है. योगी ने कहा कि यह कार्य आगे भी जारी रहेगा और अब इसे जन आंदोलन का रूप देना होगा.

मशीनों के अंधाधुंध इस्तेमाल से प्राकृतिक को नुकसान
मुख्यमंत्री ने आधुनिक विकास मॉडल पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि मशीनों के अंधाधुंध इस्तेमाल से प्रकृति को नुकसान हो रहा है. हमें फिर से अपने पुराने देसी तरीकों की तरफ लौटना होगा. उन्होंने कहा कि जटायु जैसे पक्षी जो प्रकृति की सफाई करते थे, अब खत्म हो रहे हैं. इसका कारण रासायनिक खाद और दवाओं का अत्यधिक उपयोग है.

उन्होंने लोगों से अपील की कि पेड़, पौधों, जलस्रोतों और जीवों की रक्षा करें. यह धरती सिर्फ इंसानों की नहीं, सभी जीवों की है. अगर हमने अब भी नहीं संभाला तो भविष्य संकट में पड़ जाएगा. इस मौके पर पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना, राज्यमंत्री केपी मलिक, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और प्रमुख सचिव अनिल कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

22 मई को मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस
अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस हर साल 22 मई को मनाया जाता है. इसका मकसद दुनिया भर में जैव विविधता की अहमियत को समझाना और उसके संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाना है. 1992 में हुए यूएन बायोडाइवर्सिटी सम्मेलन के बाद यह दिन मनाया जाने लगा. भारत जैसे देश जहां हजारों प्रजातियां मौजूद हैं, वहां जैव विविधता का संरक्षण और भी जरूरी हो जाता है.

उत्तर प्रदेश जैव विविधता के लिहाज से समृद्ध राज्य है. यहां तराई क्षेत्र से लेकर बुंदेलखंड तक अलग-अलग जलवायु और प्रजातियों का बसेरा है. राज्य सरकार का लक्ष्य है कि इन संसाधनों को संरक्षित रखते हुए विकास की राह भी बनाई जाए.

ये भी पढ़ें: हापुड़ में आंधी-तूफान के कहर के बाद गिरे बिजली के पोल, विद्युत विभाग को लगी लाखों की चपत

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget