एक्सप्लोरर

योजनाएं एसी रूम में बैठकर नहीं, स्थानीय स्तर पर बनानी होंगी : योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वांचल के बारे में जान-बूझकर एक सोच विकसित की गई. यह सोच थी कि पूर्वांचल गरीब और पिछड़ा है. जवाबदेही से बचने के लिए अकादमिक संस्थाओं ने भी इस पर ठप्पा लगा दिया.

गोरखपुर. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वांचल में सब कुछ है. यहां 9 तरह की कृषि जलवायु, दुनिया की सबसे उपजाऊ भूमि, प्रचुर मानव संसाधन, भरपूर पानी, निरंतर बहने वाली गंगा-जमुना व सरयू सरीखी नदियां. इनके आधार पर हम पूर्वांचल को देश का समृद्धतम इलाका बनाएंगे. बता दें कि सीएम योगी गुरुवार शाम गोरखपुर विश्वविद्यालय व नियोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित 'पूर्वाचल के सतत विकास मुद्दे, रणनीति एवं भावी दिशा' विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार व संगोष्ठी का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ कर रहे रहे थे.

इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के बारे में जान-बूझकर एक सोच विकसित की गई. यह सोच थी कि पूर्वांचल गरीब और पिछड़ा है. जवाबदेही से बचने के लिए अकादमिक संस्थाओं ने भी इस पर ठप्पा लगा दिया. लिहाजा हमने भी उसको स्वीकार कर लिया. सच इससे बिल्कुल इतर है. याद रखिए यह काम हार्वर्ड और कैम्ब्रिज नहीं करेंगे, खुद करना होगा. यहां के युवाओं, किसानों और शिल्पकारों को जोड़कर करना होगा.

"ओडीओपी देश की लोकप्रिय योजना" मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की एक खूबी है. इसी खूबी को ब्रान्ड बनाने के लिए हमने एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना शुरू की. आज यह देश की सर्वाधिक लोकप्रिय योजना है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को इसी योजना के जरिये साकार करेंगे."

योगी ने कहा कि यह भगवान राम, बुद्ध, अधिकांश जैन र्तीथकर, क्रियात्मक योग के जनक गुरु गोरखनाथ की धरती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में ही दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन कुंभ होता है. हाल में हुए कुंभ की दिव्यता, भव्यता और विशालता को पूरी दुनिया ने देखा था. दुनिया के सबसे बड़े महाकाव्य रामायण की रचना यहीं हुई थी. दीपावली यहीं के अयोध्या की है तो देव दीपावली काशी की. भगवान बुद्ध से जुड़े 6 स्थलों में 5 पूर्वी उत्तर प्रदेश में हैं. पूर्वाचल में स्प्रिचुअल, इको, हेरिटेज टूरिज्म की भारी संभावनाएं हैं. सीएम ने कहा कि जो जवाबदेह हैं, उन्हें अपनी जवाबदेही समझनी होगी.

"एसी रूम में बैठकर नहीं बनानी" योगी ने आगे कहा, "हमें सफेद हाथी नहीं खड़े करने हैं, नतीजे देने हैं. योजनाएं एसी रूम में बैठकर नहीं, स्थानीय स्तर पर वहां के विशेषज्ञों से मिलकर वहां की जरूरतों के अनुसार बनानी होंगी. सरकार बेहतर कानून व्यवस्था, विश्व स्तरीय बुनियादी सुविधाओं और नीतियों के जरिये हर सम्भव मदद कर रही है."

ये भी पढ़ें:

Exclusive: कोरोना किट को लेकर बड़ा खेल, होम क्वॉरंटीन मरीजों से वसूले जा रहे मनमाने दाम

सीएम योगी ने लिया गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का जायजा, कहा- समय पर पूरा हो काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
Basti News: मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, बस्ती में पसरा मातम
Explained: UP गवर्नर बोलीं- 'लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट...', जबकि 15 साल में 9.2% घटी ग्रोथ, कैसे गलत साबित हुईं राज्यपाल?
UP गवर्नर बोलीं- लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट! जबकि 15 साल में 9.2% घटी दर, कैसे गलत साबित?
Kashi Vishwanath Temple: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
काशी विश्वनाथ मंदिर: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget