एक्सप्लोरर

Lockdown in UP यूपी के 16 जिलों में 25 मार्च तक शहर बंदी का ऐलान..मुख्यमंत्री ने की अपील...बाहर न निकलें

कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिये सरकार कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहती। इसके चलते यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है

लखनऊ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पहले चरण में राजधानी लखनऊ समेत 16 जिलों में अगले तीन दिनों के लिये 'लॉक डाउन' घोषित कर दिया है। उन्होंने गोरखपुर में संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश की जनता ने 'जनता कर्फ्यू’ में सराहनीय योगदान किया है। हमारा यह कार्यक्रम अभी जारी रहेगा। ऐसे 15 जिले जहां कोरोना वायरस से कोई भी व्यक्ति प्रभावित है, या उसे पृथक किया गया है, उन जनपदों को 23 से 25 मार्च तक पूरी तरह लॉक डाउन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन जिलों में आगरा, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, बरेली, आजमगढ़, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, अलीगढ़, गोरखपुर, सहारनपुर और पीलीभीत शामिल हैं। योगी ने कहा कि इन जिलों के सभी नागरिकों से अपील है कि वे कहीं बाहर न निकलें। अनावश्यक भीड़ न लगाएं और सार्वजनिक स्थानों पर न जाएं, क्योंकि हम उस दौर में खड़े हैं, जहां थोड़ी सी भी लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। इन जिलों में पूरी तरह पुलिस और प्रशासन की गश्त होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉक डाउन के दायरे में आने वाले जिलों में किसी भी तरह की कोई गतिविधि नहीं होगी। अगले 23 से 25 मार्च तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।

जनता के व्यापक हित में हमें यह कदम उठाना पड़ रहा है। इन 15 जिलों को पूरी तरह 'सैनिटाइज' किया जाएगा। सफाई का काम पिछले तीन दिनों से लगातार चल रहा है। उन्होंने कहा कि जौनपुर, मिर्जापुर, मऊ, कुशीनगर, झांसी, गाजीपुर, अयोध्या, बस्ती, बाराबंकी, देवरिया, बलिया, संतकबीर नगर, गोंडा और बलिया जिलों में शनिवार और रविवार मुंबई, सूरत तथा अन्य जगहों से बड़ी संख्या में लोग आये हैं। उनसे अपील है कि वे अपने घरों में ही रहें और अपने परिजन के साथ भी न बैठें। प्रशासन भी उन लोगों की सूची लेकर उन्हें अलग रखने की व्यवस्था करे। जहां थोड़ा सा भी संदेह हो तो उन्हें तत्काल आइसोलेशन वार्ड पहुंचाकर मुफ्त इलाज कराये।

योगी ने कहा कि नेपाल सीमा से सटे महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, पीलीभीत में भी लोग सतर्कता बरतें। मेरी अपील है कि जो लोग नेपाल से या कहीं और से आये हैं वे पूरी तरह से घरों में ही रहें और अपने परिजन से भी दूर रहें। अगर स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई समस्या है तो 108, 102 समेत एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस को कॉल करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की सहायता के लिये हम पूरे प्रदेश में राज्य पुलिस की 112 सेवा के लगभग 3000 चौपहिया और 1500 दोपहिया वाहन से सुरक्षा के साथ—साथ आवश्यक सामग्री भी पहुंचाएंगे। किसी आपात स्थिति में अगर किसी परिवार को जरूरत होगी तो 112 सेवा उसके लिये उपलब्ध रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 से 25 मार्च तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी सेवाएं भी पूरी तरह बंद रहेंगी। साथ ही प्रदेश की अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी को भी पूरी तरह बंद किया जाएगा। अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश से कोई भी बस किसी भी दूसरे राज्य या नेपाल में नहीं जाएगी। योगी ने जनता से सहयोग की गुजारिश करते हुए अपील की है कि धार्मिक और मजहबी अनुष्ठान घरों में ही एकांत में करें।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
रामभद्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें? ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी केस में सुनवाई आज
रामभद्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें? ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी केस में सुनवाई आज
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget