एक्सप्लोरर

40 मिनट इंतजार कराने के बाद पत्रकारों पर भड़के योगी के मंत्री, बोले- जिसे देर हो रही है वो...

प्रयागराज में पत्रकारों से बदसलूकी करते हुए योगी सरकार में मंत्री रवींद्र जायसवाल ने पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंस से चले जाने की नसीहत दे डाली। मीडियाकर्मियों ने मंत्री के व्यवहार से आहत होकर उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस का ही बहिष्कार कर दिया।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। सत्ता का नशा जब सिर चढ़कर बोलता है तो जन प्रतिनिधि खुद को तानाशाह समझने लगते हैं। सोमवार को संगम के शहर प्रयागराज में कुछ ऐसी ही नजीर पेश की यूपी की योगी सरकार के नये नवेले मंत्री रवींद्र जायसवाल ने।

दरअसल, एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यूपी सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल पिछले दो दिनों से प्रयागराज में ही थे। सोमवार को उन्होंने बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के दफ्तर में एक प्रेस कांफ्रेंस बुला रखी थी। इसके लिए सूचना व जनसम्पर्क विभाग ने मेल, व्हाट्सएप व फोन के जरिये मीडिया कर्मियों को न्यौता भेजा था।

40 मिनट इंतजार कराने के बाद पत्रकारों पर भड़के योगी के मंत्री, बोले- जिसे देर हो रही है वो...

पचास से ज़्यादा मीडियाकर्मी तय वक्त पर बोर्ड आफ रेवेन्यू के दफ्तर में पहुंच भी गए थे। मंत्री जी करीब चालीस मिनट की देरी से प्रेस कांफ्रेस में पहुंचे। पत्रकारों ने उन्हें देर से आने की याद दिलाई तो सत्ता के नशे में मदहोश तुनक मिजाज मंत्री भड़क उठे। सार्वजनिक शिष्टाचार का पालन करते हुए खेद जताने के बजाय उन्होंने तीखे लहजे में कहा कि जिसे देर हो रही थी, वह जा सकता था।

मीडिया कर्मियों ने उनके इस व्यवहार पर आपत्ति जताई तो मंत्री जी साफ तौर भड़क गए। उन्होंने साफ फरमान सुना दिया कि अगर आप लोगों को रुकना हो तो रुकिए, नहीं तो जा सकते हैं। इस पर मीडियाकर्मी जाने के लिए उठने लगे तो मंत्री के स्टाफ ने उनसे रुकने की गुजारिश की, लेकिन तुनक मिजाज मंत्री ने अपने सहयोगियों को रोकने से साफ मना कर दिया।

40 मिनट इंतजार कराने के बाद पत्रकारों पर भड़के योगी के मंत्री, बोले- जिसे देर हो रही है वो...

इस दौरान मंत्री जी लगातार जाइये-जाइये बोलते हुए पत्रकारों को लेकर बड़बड़ाते भी रहे। बहरहाल मंत्री के इस अप्रत्याशित रवैये से हैरत में पड़े मीडियाकर्मियों ने प्रेस कांफ्रेंस का बहिष्कार कर दिया। मंत्री के इस रवैये को लेकर लोग यही कहते रहे हैं कि चोरी और उस पर सीनाजोरी। यानी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने पहले तो गलती की और उसके बाद मंत्री होने का रौब झाड़ते नजर आए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल
अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल
बस्ती में पलायन को मजबूर हिंदू परिवार, प्रधान अशफाक पर मारपीट का आरोप
बस्ती में पलायन को मजबूर हिंदू परिवार, प्रधान अशफाक पर मारपीट का आरोप
प्रयागराज: राहुल गांधी के कार्यक्रम को इन शर्तों के साथ मिली इजाजत, पहले हुआ था कैंसिल
प्रयागराज: राहुल गांधी के कार्यक्रम को इन शर्तों के साथ मिली इजाजत, पहले हुआ था कैंसिल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget