एक्सप्लोरर

UP News: ईद से पहले सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, यातायात बाधित कर न हो कोई धार्मिक आयोजन

UP Latest News:: देशभर में तीन मई को ईद, परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया है. इसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं.

CM Yogi Adityanath Latest News: देशभर में तीन मई को ईद, परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया का पर्व है. इसे लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वर्तमान परिवेश को देखते हुए पुलिस प्रशासन को अतिरिक्त संवेदनशील रहना होगा. हर एक पर्व शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हो. स्थानीय जरूरतों को ध्यान रखकर सभी जरूरी प्रयास किए जाएं. धार्मिक कार्यक्रम, पूजा-पाठ निर्धारित स्थान पर ही हो. सीएम ने कहा कि धर्मगुरुओं से संवाद बना कर यह सुनिश्चित करें कि सड़क मार्ग, यातायात बाधित कर कोई धार्मिक आयोजन न हो.

लगातार मॉनिटरिंग के दिए निर्देश 

ACS होम,अवनीश अवस्थी ने बताया कि सीएम ने निर्देश दिए हैं कि जहां नमाज़ होती वहां धर्मगुरुओं से संवाद कर व्यवस्था बनाएं. कहीं कोई कठिनाई न हो, साफ़ सफाई, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था हो. संवेदनशील जनपदों पर विशेष निगाह राखी जा रही.

अयोध्या में कुछ लोगों ने गड़बड़ी का प्रयास किया लेकिन धर्मगुरुओं ने संयम से काम लिया. जिला प्रशासन व पुलिस ने 24 घंटे में पकड़कर सख्त से सख्त सजा देने की व्यवस्था की है.

दिल्ली से सटे जिलों में विशेष संवेदनशीलता, वहां अतिरिक्त पुलिस बल दिया है. लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं, अधिकारी फील्ड पर रहे. लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सरकार के प्रतिनिधि के रूप में ईदगाह जायेंगे.

जानें क्या कहते हैं इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन?

ईद पर नमाज़ को लेकर इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि ऐशबाग ईदगाह में हर साल 4 से 5 लाख लोग नमाज़ पढ़ते हैं. इसमें से करीब ढाई लाख लोग तो परिसर के अंदर नमाज़ पढ़ते हैं.


UP News: ईद से पहले सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, यातायात बाधित कर न हो कोई धार्मिक आयोजन

लेकिन इस बार अधिकतर लोग परिसर के अंदर ही नमाज़ पढ़ सकें इसे लेकर खास इंतेजाम किये जा रहे. परिसर में बने इंस्टिट्यूट के कमरों को भी खुलवाया जा रहा है. अनुमान है कि परिसर के अंदर ही 3 से 3.5 लाख लोगों के नमाज़ पढ़ने की व्यवस्था हो जायेगी. मौलाना खालिद रशीद ने कहा कानून का पूरी तरह पालन होगा.

इसे भी पढ़ें:

UP Corona Update: यूपी में पिछले 24 घंटे में 193 नए मामले आए सामने, इतने हुए एक्टिव केस

UP Politics: यूपी विधानसभा चुनाव में हार के बाद सपा से मुस्लिमों का हुआ मोहभंग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget