एक्सप्लोरर

काशी विश्वनाथ धाम में 2 करोड़ की लागत से लगे 11 LED स्क्रीन, श्रद्धालुओं को मिलेगी अब यह सुविधा

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम में लगे 11 एलईडी स्क्रीन का लोकार्पण किया.

Varanasi News: भगवान शिव के सबसे बड़े दरबार काशी विश्वनाथ धाम (Kashi Vishwanath Dham) की भव्यता देखकर श्रद्धालु निहाल होते हैं. वर्तमान समय में काशी विश्वनाथ धाम में अनेक ऐसी सुविधाएं हैं जो इसे बाकी प्रमुख धार्मिक स्थलों से अलग बनाती है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) द्वारा काशी विश्वनाथ धाम में 11 एलईडी स्क्रीन का लोकार्पण किया गया है. इसके माध्यम से श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी के साथ-साथ भगवान विश्वनाथ के पांच वक्त होने वाली आरती दर्शन और गर्भगृह के दर्शन भी प्राप्त होंगे.

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की तरफ से एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार- धाम के अलग-अलग जगह पर लगे 11 एलईडी स्क्रीन का शुभारंभ किया गया है. दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की रात्रि मंदिर परिसर से ही कॉरिडोर की 11 अलग-अलग जगह पर लगे एलईडी स्क्रीन का लोकार्पण किया, जिनकी लागत 2.02 करोड़ है. 

इसके माध्यम से भगवान काशी विश्वनाथ के दर्शन, मंदिर से संबंधित आवश्यक सूचना, आरती दर्शन और अन्य आवश्यक विषयों के बारे में श्रद्धालुओं को सीधा जानकारी प्राप्त हो सकेगी. निश्चित ही काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रमुख तिथियों के अलावा सामान्य दिनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में कॉरिडोर के अलग-अलग जगह पर लगे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से उन्हें आवश्यक जानकारी प्राप्त होने के साथ-साथ भगवान विश्वनाथ के दर्शन प्राप्त हो सकेंगे.

लोकार्पण के दौरान मौजूद रहे क्षेत्रीय प्रतिनिधि
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम में लगे 11 एलईडी स्क्रीन का लोकार्पण किया. इस मौके पर मंदिर प्रशासन से जुड़े सदस्य, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, त्रिभुवन राम , मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहें.

ये भी पढ़ें: संभल के बाद अब जौनपुर की अटाला मस्जिद पर विवाद, हाईकोर्ट में 9 दिसंबर को होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget