एक्सप्लोरर

Coronavirus: वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गोरखपुर के लोगों से जुड़े सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- नियमों का करें पालन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सब कोरोना महामारी को हराने में तभी कामयाब होंगे, जब हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताए सभी निर्देशों का मिलकर पालन करें। सीएम ने कहा कि लॉकडाउन में केंद्र और प्रदेश सरकार सबकी चिंता कर रही है।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गोरखपुर में रहने वाले लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यहां कोरोना पॉजिटिव का एक भी केस सामने नहीं आया है। सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से भाजपा और मंदिर के वरिष्‍ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जुड़कर उनका, परिवार और शहर का भी हाल जाना। इस दौरान उन्‍होंने गोरखपुर में एक भी कोरोना संक्रमित केस नहीं मिलने पर आभार जताया। उन्‍होंने कहा कि अभी तक एक गोरखपुर में कोरोना संक्रमित केस नहीं आया है, आगे भी ऐसा ही होना चाहिए। सोशल डिस्‍टेंसिंग और लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन कर इसे संभव बनाने पर भी उन्‍होंने जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार की शाम गोरखपुर के 148 लोगों से कोरोना संक्रमण पर चर्चा करने के लिए जूम एप के जरिए क्लाऊड मीटिंग वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ना था। तकनीकी दिक्कतों के कारण सिर्फ 61 लोग ही उनसे सीधा संवाद स्‍थापित कर सके। सीएम ने सभी से आह्वान किया कि वे कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में आरोग्य सेतु एप अपने मोबाइल पर डाउनलोड करें, दूसरों से भी डाउनलोड कराएं। सीएम ने कहा कि वे लॉकडाउन और सोशल डिस्‍टेंसिंग के नियमों का सख्‍ती के साथ पालन करेंगे, तो कोरोना हारेगा-भारत जितेगा। जब जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। बाहर निकलने पर मास्क न हो तो गमछा या तौलिया लपेटकर ही निकलें।

Coronavirus: वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गोरखपुर के लोगों से जुड़े सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- नियमों का करें पालन

सीएम योगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से जुड़ने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि नियमों का पालन करेंगे, तो कोरोना हम सबसे दूर रहेगा। हम अपने समाज और देश को कोरोना महामारी से बचाने में सफल होंगे। सीएम ने कहा कि हम सब कोरोना महामारी को हराने में तभी कामयाब होंगे, जब हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताए सभी निर्देशों का मिलकर पालन करें। सीएम ने कहा कि लॉकडाउन में केंद्र और प्रदेश सरकार सबकी चिंता कर रही है। गरीब, मजदूर, किसान सभी का ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा उठाए कदमों की चर्चा करते हुए कहा कि संकट के समय में केंद्र और प्रदेश सरकार पूरी मजबूती के साथ गरीबों के साथ खड़ी है।

सीएम ने लोगों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे सामुदायिक किचन में प्रशासन का सहयोग करें। खाद्य पदार्थों का वितरण ऐसी संस्थाओं से ही कराएं जो विश्वसनीय हों। अच्छा होगा कि प्रशासन के सहयोग से ही वितरित करें। उन्होंने लखनऊ और कानपुर का उदाहरण दिया, जहां खाद्य पदार्थ में नॉनवेज का वितरण करने का प्रयास किया गया। सीएम ने कहा कि अब तक प्रदेश में एक करोड़ लोगों को खाद्यान उपलब्ध कराया गया। सीएम ने गोरखपुरवासियों का आह्वान किया कि वो कोरोना के खिलाफ जंग में सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग को हथियार बनाएं। लोगों को लॉकडाउन, होम क्वारंटीन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के प्रति जागरूक करें।

Coronavirus: वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गोरखपुर के लोगों से जुड़े सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- नियमों का करें पालन

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान व्यापारी कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, हिन्दू युवावाहिनी महासचिव पीके मल्ल, पूर्व महामंत्री भाजपा राजीव रंजन अग्रवाल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेद्र सिंह, आरएसएस के प्रांत संघचालक डॉ पृथ्वीराज सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर के हरे कृष्ण सिंह, इंजीनियर सुरेंद्र अग्रवाल, राकेश सिंह पहलवान, पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश यादव, चैम्बर ऑफ ट्रेडर्स के अध्यक्ष अनूप किशोर अग्रवाल, ओम प्रकाश शर्मा, देवेश श्रीवास्तव, शशिकांत सिंह, राहुल श्रीवास्तव से बात की।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या से चित्रकूट तक गूंजे रामायण के श्लोक, धूमधाम से मनाई गई वाल्मीकि जयंती
अयोध्या से चित्रकूट तक गूंजे रामायण के श्लोक, धूमधाम से मनाई गई वाल्मीकि जयंती
रामपुरः गो तस्करों में पुलिस एनकाउंटर का खौफ! जमानत तुड़वाकर पहुंच रहे जेल
रामपुरः गो तस्करों में पुलिस एनकाउंटर का खौफ! जमानत तुड़वाकर पहुंच रहे जेल
गाजियाबादः जिम ट्रेनर को हुआ इश्क तो महिला के पति पर चाकू से हमला, गिरफ्तार
गाजियाबादः जिम ट्रेनर को हुआ इश्क तो महिला के पति पर चाकू से हमला, गिरफ्तार
'कांग्रेस की यही मानसिकता', PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भड़के रवि किशन
'कांग्रेस की यही मानसिकता', PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भड़के रवि किशन

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget