एक्सप्लोरर

UP: CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा कदम! प्रदेश में सभी कृषि योजनाओं से जोड़ी जाएगी फार्मर रजिस्ट्री

Farmer Registry UP: CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों को सरकारी योजनाओं का समयबद्ध और प्राथमिक लाभ दिलाने के लिए जरूरी है और सभी जिलों में विशेष अभियान और कैम्प आयोजित किए जाएं.

Farmer Registry UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा," प्रदेश के किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री को सभी कृषि एवं विभागीय योजनाओं से जोड़ा जाए, ताकि पंजीकृत किसानों को गेहूं क्रय, दलहनी एवं तिलहनी फसलों की खरीद के साथ-साथ बीज, उर्वरक, कृषि रक्षा रसायन, कृषि यंत्रों एवं अन्य योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से प्राप्त हो सके."

सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा, "सभी जिलों में फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया को अभियान के रूप में तेजी से पूर्ण कराया जाए. उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष कैम्प आयोजित कर किसानों को रजिस्ट्री से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराया जाए. इस कार्य में राजस्व विभाग, कृषि विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी समन्वित रूप से कार्य करें."

सभी किसानों को रजिस्ट्री में शामिल करने की पहल 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, "प्रदेश के सभी कृषकों, चाहे उनकी जोत छोटी हो या बड़ी को फार्मर रजिस्ट्री के लिए प्रोत्साहित किया जाए, ताकि वे सभी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें. उन्होंने व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए, जिससे प्रत्येक पात्र किसान इस प्रक्रिया से जुड़ सके और उसे योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके."

बैठक में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश एसपी गोयल, मुख्य ज्ञान अधिकारी, भारत सरकार राजीव चावला, प्रमुख सचिव कृषि रविन्द्र, प्रमुख सचिव राजस्व अपर्णा यू तथा निदेशक कृषि डॉ. पंकज त्रिपाठी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

फार्मर रजिस्ट्री की समयसीमा और लक्ष्य 

फार्मर रजिस्ट्री के लिए 15 अप्रैल तक ग्राम सचिवालयों में शिविर लगाकर किसानों का पंजीकरण कराया जाएगा. प्रदेश में 2.88 करोड़ किसानों की रजिस्ट्री तैयार होनी है, परंतु फिलहाल 1,72,06,355 किसानों का ही पंजीकरण हुआ है. शिविरों में शेष किसानों का पंजीकरण किया जाएगा. इसके लिए ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव एवं लेखपालों की सक्रिय भागीदारी के निर्देश दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला

वीडियोज

DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget