एक्सप्लोरर

UP Politics: 'निषादों पर पिछली सरकार ने चलवाई गोली, हम दिलाएंगे हक', CM योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Nishad Party Sankalp Divas: गोरखपुर के रामगढ़ताल स्थित दिग्विजयनाथ पार्क में निषाद पार्टी के 10वें संकल्‍प दिवस समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें सीएम योगी ने भी शिरकत की.

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) शुक्रवार को गोरखुपर में निषाद पार्टी (Nishad Party) के 10वें संकल्प दिवस समारोह में पहुंचे. सीएम योगी ने कहा कि निषाद समाज के लोगों को उनका हक दिलाने के संकल्प को पूरा करने का समय आ गया है. उन्‍होंने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने निषाद समाज के लोगों पर गोलियां चलवाई, हम उन्‍हें उनका हक दिलाएंगे. सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने निषाद समाज के साथ हर गरीब को वोट बैंक समझकर इस्‍तेमाल किया है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.

सीएम योगी ने कहा, 'मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर निषाद राज के अनुयायी जिस संकल्प को लेकर बढ़ रहे हैं, वो जल्द पूरा होगा. आज सुबह पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज गंगा विलास का शुभारंभ किया है. यह कई राज्यों के साथ बांग्लादेश और ब्रह्मपुत्र होते हुए डिब्रूगढ़ की यात्रा करेगा. मांझी, मछुवा समाज के लोगों को रोजगार भी सुलभ करेगा. समाज के प्रत्येक तबके को पीएम मोदी ने अधिकार दिया. श्रृंगवेरपुर में श्रीराम और निषादराज की गले लगी प्रतिमा को बनाने का काम अंतिम चरण में चल रहा है. निषादराज की प्रतिमा स्थल पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था.' 

निषादों को अधिकार दिलाने का वक्त आया-  सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा, 'ये नया भारत है. हर नागरिक को पीएम आवास योजना, शौचालय, बिजली कनेक्शन, कोरोना जैसी महामारी में मुफ्त राशन और वैक्सीन उपलब्ध करा रहे हैं. कोई किसी की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता है. किसी की बहन-बेटी की इज्जत पर कोई हाथ नहीं डाल सकता है. कोई गुंडई के बल पर किसी का शोषण नहीं कर सकता है. जो संकल्प निषाद पार्टी के लोगों ने लिया था, उस संकल्प को पूरा होने और उनका अधिकार दिलाने का वक्त आ गया है.' 

चुनाव हारने के बाद विपक्षियों को आई निषादों की याद- संजय निषाद

संकल्प दिवस समारोह में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा, 'सपा, बसपा और कांग्रेस को चुनाव हारने के बाद निषादों की याद आ रही है. निषाद समाज के लोगों को अपने हक-हकूक के लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. हमारी चिंता करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ जी हैं. निषाद समाज को अनुसूचित जाति का आरक्षण देने के लिए कि सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर हैं और उनके समक्ष यह मामला आते ही उन्होंने तत्काल रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया को पत्र भी लिखा.' 

ये भी पढ़ें -

Magh Mela 2023: माघ स्नान पर साफ-सफाई को लेकर प्रशासन का दावा फेल, गंगा में गिर रहा नाले का पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में बारिश से बढ़ा फ्लैश फ्लड का खतरा, देहरादून समेत 11 जिलों में अलर्ट; सावधानी बरतने की सलाह
उत्तराखंड में बारिश से बढ़ा फ्लैश फ्लड का खतरा, देहरादून समेत 11 जिलों में अलर्ट; सावधानी बरतने की सलाह
वाराणसी: पुरातन-दिव्य-भव्य काशी बनेगी हाईटेक, अब गलियां बताएंगी बाबा के धाम के द्वार का रास्ता
वाराणसी: पुरातन-दिव्य-भव्य काशी बनेगी हाईटेक, अब गलियां बताएंगी बाबा के धाम के द्वार का रास्ता
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget