एक्सप्लोरर

गोरखपुर महोत्सव में बोले सीएम योगी- 'मकर संक्रांति पर बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाइए, फिर महाकुंभ जाइए'

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार 11 जनवरी को गोरखपुर महोत्सव में जनसभा को संबोधित किया. सीएम ने अपने संबोधन में लोगों से महाकुंभ जाने का आग्रह किया.

Gorakhpur News: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ (Maha Kumbh 2025) देश और दुनिया के लोगों को उत्तर प्रदेश और भारत को जानने का महत्वपूर्ण अवसर है. इस भव्य और दिव्य आयोजन में भारत की आध्यात्मिक विरासत को संतों के माध्यम से जानने और देखने का अद्भुत अनुभव भी मिलेगा. सीएम योगी ने कहा कि, इस बार प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन इसलिए भी विशिष्ट है कि इसका शुभ मुहूर्त 144 वर्षों के बाद आया है. महाकुंभ का आयोजन अद्भुत उत्साह के साथ हो रहा है.

सीएम योगी रविवार को गोरखपुर महोत्सव 2025 के औपचारिक समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक 45 दिन का भव्य आयोजन शुरू हो रहा है.  40 करोड़ आबादी महाकुंभ में आएगी. 40 करोड़ की आबादी दुनिया के अंदर भारत और चीन के अलावा किसी भी देश में नहीं है. मां गंगा, यमुना और सरस्वती की त्रिवेणी के संगम में स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त होगा. सीएम ने कहा कि पहली बार महाकुंभ को लेकर अक्षय वट कॉरिडोर, मां सरस्वती, बड़े हनुमान मंदिर, महर्षि व्यास और भगवान राम और निषादराज कॉरिडोर बन गया है. यहां नाग वासुकी और द्वादश ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा का आनंद विप्रिका के माध्यम श्रद्धालु कर सकेंगे.

10 हजार एकड़ में हो रहा महाकुंभ का आयोजन- CM
मुख्यमंत्री ने बताया कि महाकुंभ का आयोजन 10 हजार एकड़ क्षेत्रफल में हो रहा है. शुक्रवार की रात तक ही 35 लाख श्रद्धालु पहुंच गए थे. उन्होंने जनमानस से अपील की कि मकर संक्रांति पर बाबा गोरखनाथ में खिचड़ी चढ़ाइए और फिर सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को समझने के लिए महाकुंभ जरूर जाइए. उन्होंने कहा कि कि 29 जनवरी को 144 वर्ष बाद विशिष्ट संयोग बन रहा है, जब भगवान सूर्य मकर राशि में होंगे. बृहस्पति वृष राशि में होंगे. विशिष्ट मुहूर्त पर प्रयागराज में मौनी अमावस्या स्नान का शुभारंभ होगा.

'लोक गाथा और लोक परम्परा राष्ट्र की संजीवनी'
सीएम योगी ने कहा कि यह याद रखना होगा कि संस्कृति के अभाव में कोई राष्ट्र लम्बे समय तक अपनी जीवन गाथा को आगे नही बढ़ा सकता. लोक गाथा, लोक परम्परा राष्ट्र की संजीवनी होती है. लोक परम्परा, लोक गाथाओं, लोक गायन, लोक कलाकारों को इस प्रकार के कार्यक्रम और महोत्सव के माध्यम से एक प्लेटफार्म प्राप्त होता है. उन्होंने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय नौजवानों, कलाकारों, कलाकृतियों, किसानों और उद्यमियों तथ समाज के लिए कुछ योगदान किया है उनको प्रोत्साहित करना, उनको मंच उपलब्ध कराना, उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है.

इस दृष्टिकोण से गोरखपुर महोत्सव नई ऊंचाइयों को छू रहा है. गोरखपुर महोत्सव के विविध आयामों की सराहना करते हुए सीएम ने कहा कि टेराकोटा, शहद उत्पादन को देखना है तो महोत्सव में जरूर आइएं. नेशनल बुक फेयर का आयोजन पहली बार इतने बड़े स्तर पर किया गया है. युवा किताबों को जरूर खरीदें और अपने दोस्तों को गिफ्ट करें.

'धार्मिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और साहित्यिक विरासत से समृद्ध है गोरखपुर'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर धार्मिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और साहित्यिक विरासत से समृद्ध है. गोरखपुर नाम से ही पता लग जाता है कि महायोगी भगवान गोरखनाथ की पावन साधना स्थली भी है. गोरखपुर भारत की धार्मिक और आध्यात्मिक परम्परा की एक महत्वपूर्ण भूमि है. गीताप्रेस के माध्यम से भारत की धार्मिक साहित्य का एक प्रमुख केन्द्र भी है. गोरखपुर के पास ही कुशीनगर भगवान बुद्ध की महानिर्वाण स्थली तथा सूफी संत कबीरदास की महानिर्वाण निर्वाण स्थली मगहर भी है. अपनी लेखनी के माध्यम से कथा सम्राट के रूप में विख्यात मुंशी प्रेमचंद ने गोरखपुर को अपनी कर्मस्थली बनाया था. गोरखपुर फिराक गोरखपुर की जन्मभूमि है तो वैश्विक मंच पर भारत की आध्यात्मिक विरासत को स्थापित करने वाले योगानंद परमहंस ने भी इसी गोरखपुर में जन्म लिया था.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में ब्रिटिश हुकूमत की चूलों को हिलाने वाले शहीद बंधु सिंह की जन्म और कर्म भूमि भी गोरखपुर है. इसी गोरखपुर की जेल में काकोरी ट्रेन एक्शन के नायक अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम प्रसाद विस्मिल को फांसी की सजा दी गई थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विरासत से संपन्न गोरखपुर आज विकास के भी नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है. सरकार विकास करा रही है, उस विकास की यात्रा के साथ सहभागी बनना हम सबका दायित्व बनता है.

सीएम योगी ने स्वामी विवेकानंद को किया याद 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, 12 जनवरी वैश्विक मंच पर भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक छवि को, आध्यात्मिक विरासत को, सनातन धर्म की वैदिक परम्पराओं को स्थापित करने वाले स्वामी विवेकानंद की पावन जयंती भी है. उन्होंने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया और साथ ही सभी लोगों को मकर संक्रांति व प्रयागराज महाकुंभ की शुभकामनाएं दीं.

गोरखपुर महोत्सव के मुख्य मंच से सीएम योगी ने पांच विभूतियों को गोरखपुर रत्न से सम्मानित किया. कल के क्षेत्र में वरिष्ठ रंगकर्मी केसी सेन, कृषि-उद्यमिता के क्षेत्र में प्रगतिशील किसान और शहद उत्पादक राजू सिंह, खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी शगुन कुमारी, चिकित्सा के क्षेत्र में वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. बी. त्रिपाठी और विज्ञान के क्षेत्र में डॉ. साहिल महफूज को गोरखपुर रत्न सम्मान प्राप्त हुआ. मुख्यमंत्री ने इन विभूतियों के अपने अपने क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की.

गोरखपुर महोत्सव के औपचारिक समापन समारोह को सांसद रविकिशन शुक्ल ने भी संबोधित किया. स्वागत संबोधन में गोरखपुर महोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने आयोजन की सविस्तार जानकारी दी. इस अवसर पर राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, विपिन सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि भी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ: मौलाना रजवी ने फिर सीएम योगी की तारीफ की, कहा- 'पूरी दुनिया कायल हो गई'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की पहल से सिविल सर्विस का सपना होगा साकार, IAS-PCS की फ्री कोचिंग का युवाओं में बढ़ा उत्साह
योगी सरकार की पहल से सिविल सर्विस का सपना होगा साकार, IAS-PCS की फ्री कोचिंग का युवाओं में बढ़ा उत्साह
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर पुलिस ने पकड़ा 15 लाख किलो यूरिया का काला खेल! 8 तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर पुलिस ने पकड़ा 15 लाख किलो यूरिया का काला खेल, 8 तस्कर गिरफ्तार
कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ दायर याचिका खारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- 'गलत राज्य, गलत अदालत...'
कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ दायर याचिका खारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- 'गलत राज्य, गलत अदालत...'
Basti News: छेड़खानी करने वाले युवकों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी! मनचलो ने कान पकड़कर मांगी माफी
बस्ती में छेड़खानी करने वाले युवकों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी! मनचलो ने कान पकड़कर मांगी माफी

वीडियोज

Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!
Bharat Ki Baat | CM Yogi Speech | Akhilesh: CM Yogi की हुंकार, अखिलेश का पलटवार!
Weather Update: मौसम का क्यों बिगड़ रहा मिजाज? | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच! पीड़िताओं की गवाहियों से कांप उठेगी रूह
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच से कांप उठेगी रूह!
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का एक्शन तेज, इलाके के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
सीबीएसई OSM सिस्टम विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा
सीबीएसई OSM विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Embed widget