एक्सप्लोरर

यूपी के नए मुख्य सचिव को लेकर चर्चाएं तेज, रेस में इन तीन अधिकारियों के नाम सबसे आगे

UP: उत्तर प्रदेश में इन दिनों नए मुख्य सचिव को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इस रेस में कई अधिकारियों के नाम आगे चल रहा है. 31 जुलाई को मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह सेवानिवृत्त हो रहे हैं.

यूपी के मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त हो रहा है. उनके सेवा विस्तार की संभावनाएं कम नजर आ रही हैं. ऐसे में नए मुख्य सचिव को लेकर चर्चाएं तेज हैं. इस रेस में तीन वरिष्ठ अधिकारियों का नाम आगे चल रहा है. 

राज्य सरकार की ओर से मुख्य सचिव मनोज सिंह को सेवा विस्तार दिए जाने के लिए 15 दिन पहले ही केंद्र सरकार को पत्र भेजा गया था लेकिन अब तक इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है. ऐसे में इस बात की उम्मीद कम ही है कि उन्हें सेवा विस्तार मिल पाएगा. 

मुख्य सचिव की रेस में तीन नाम सबसे आगे

जानकारी के मुताबिक यूपी में मुख्य सचिव पद की दौड़ में इन दिनों सबसे आगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एसपी गोयल का नाम चल है. एसपी गोयल साल 1989 बैच के अधिकारी हैं और मौजूदा समय में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव हैं. उनकी नौकरशाही पर मजबूत पड़ मानी जाती है. 

एसपी गोयल भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी अधिकारियों में आते हैं. उनका कार्यकाल 2027 तक है. 

IAS देवेश चतुर्वेदी के नाम की भी चर्चा

दूसरे नंबर पर आईएएस अधिकारी देवेश चतुर्वेदी के नाम की चर्चाएं है. आईएएस देवेश चतुर्वेदी इन दिनों केंद्र सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में सचिव पद पर हैं. वो भी साल 1989 बैच के ही अधिकारी हैं. उनकी गिनती भी बेहतरीन प्रशासकों में होती हैं. 

जिस समय सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के सांसद हुआ करते थे उस समय देवेश चतुर्वेदी गोरखपुर के जिलाधिकारी रह चुके हैं.  ऐसे में उनके साथ ही सीएम योगी की अच्छी ट्यूनिंग है. उनका कार्यकाल अगले साल फरवरी तक है. 

तीसरे नंबर पर जिस अधिकारी के नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही हैं उनका नाम हैं दीपक कुमार. आईएएस दीपक कुमार साल 1990 बैच के अधिकारी हैं और इन दिनों कृषि उत्पादन विभाग में आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव पद पर तैनात हैं. वो अक्टूबर 2026 में रिटायर होंगे. 

UP News: छांगुर ने नीतू पर डाली सारी जिम्मेदारी! विदेशी पैसों के सवाल पर ED की पूछताछ में लिया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget