एक्सप्लोरर

यूपी: शिक्षक स्नातक की 11 एमलसी सीटों पर मतदान कल, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू होगी जो शाम 5 बजे तक चलेगी. बतादें कि जिन 11 सीटों पर चुनाव होना है इनमें पांच स्नातक खंड और 6 शिक्षक खंड की सीटें हैं.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए कल मतदान होगा. वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू होगी जो शाम 5 बजे तक चलेगी. बतादें कि जिन 11 सीटों पर चुनाव होना है इनमें पांच स्नातक खंड और 6 शिक्षक खंड की सीटें हैं.

भले ही 11 सीटों पर ये चुनाव हो रहे हो, लेकिन प्रदेश के 72 जिलों में इन चुनावों के लिए वोट डाले जाएंगे. चुनाव के लिए सभी जगहों पर पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं. चुनाव ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से होंगे और वोटरों को वोट डालने के लिए विशेष तौर से निर्वाचन आयोग की तरफ से पेन दिया जाएगा. जो वोटर इनके अलावा दूसरी कलम का इस्तेमाल करेंगे उनके वोट अमान्य हो जाएंगे.

14 लाख से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट बतादें कि 11 सीटों पर होने वाले इन चुनावों में लगभग 14 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. सभी 72 जिलों में जहां वोटिंग होनी है वहां शराब की दुकानें कल शाम 5 बजे तक बंद रहेंगी. चुनाव को ठीक ढंग से कराने के लिए 12 हजार से ज्यादा मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. 11 सीटों पर कुल 199 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

कहां कितनी सीटें जिन 11 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं उनमें 5 स्नातक कोटे की हैं और 6 शिक्षक कोटे की. इसमें आगरा स्नातक खंड सीट पर कुल 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जबकि इलाहाबाद झांसी स्नातक खंड सीट पर कुल 16 उम्मीदवार, लखनऊ स्नातक खंड सीट पर कुल 24 उम्मीदवार, मेरठ स्नातक खंड सीट पर कुल 30 उम्मीदवार और वाराणसी खंड स्नातक सीट पर कुल 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

अगर शिक्षक खंड MLC चुनाव की बात करें तो आगरा शिक्षक खंड सीट पर 16 उम्मीदवार, बरेली मुरादाबाद शिक्षक खंड सीट पर 15 उम्मीदवार, गोरखपुर फैजाबाद सीट पर 16 उम्मीदवार, लखनऊ खंड सीट पर 11 उम्मीदवार, मेरठ खंड सीट पर 15 उम्मीदवार और वाराणसी खंड सीट पर कुल 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

मैदान में 199 उम्मीदवार 12 नवंबर तक चले नामांकन के दौरान कुल 215 उम्मीदवारों ने इन चुनावों के लिए अपना पर्चा दाखिल किया था लेकिन पांच नामांकन स्क्रूटनी में रद हो गए और 11 लोगों ने अपने नाम वापस ले लिए जिसके बाद इन चुनाव में अब कुल 199 उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में बचे हैं.

3 दिसंबर को आएंगे नतीजे इन चुनाव में वोट डालने के लिए राज्य सरकार के कर्मचारियों को जो चुनाव के बोनाफाइड वोटर हैं उन्हें 1 दिसंबर को आकस्मिक अवकाश भी दिया जाएगा. चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे.

ये भी पढ़ें:

सीएम योगी ने दिए कोविड-19 जांच की दर को 'वाजिब' बनाने के निर्देश, मोबाइल ऐप बनाने को भी कहा

यूपी: आत्‍मदाह की चेतावनी देने वाली पत्रकार की पत्‍नी को प्रशासन ने दिये पांच लाख रुपये, नौकरी का भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में किसानों की हुंकार, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में BKU का प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा में किसानों की हुंकार, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में BKU का प्रदर्शन
JE-AE भर्ती समेत खाली पदों पर नियुक्ति की मांग पर सचिवालय कूच, युवाओं का सरकार के खिलाफ मोर्चा
JE-AE भर्ती समेत खाली पदों पर नियुक्ति की मांग पर सचिवालय कूच, युवाओं का सरकार के खिलाफ मोर्चा
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget