एक्सप्लोरर

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा कल, राम लला के दर्शन के बाद इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

UP News: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या आ रहे हैं. यहां सबसे पहले वे हनुमानगढ़ी जाएंगे और वहां दर्शन पूजन करेंगे.

UP Latest News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुक्रवार को दूसरी बार अयोध्या आ रहे हैं. इससे पहले वह 1 अप्रैल को अयोध्या आ चुके हैं. इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब साढ़े 22 घंटे अयोध्या में रहेंगे. मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क हेलीपैड पर पहुंचेगा, जिसके बाद वह हनुमानगढ़ी और राम लला का दर्शन पूजन करेंगे. उसके बाद सीधे अयोध्या के बेगमपुरा स्थित मलिन बस्ती में दलित बसंती के आवास पर भोजन करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सड़कों को सुदृढ़ किया जा रहा है. नालियों को ठीक किया जा रहा है.

सीएम के आगमन को लेकर क्या है तैयारी?

गलियों की साफ सफाई की जा रही है. लगभग 1 घंटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेगमपुरा में दलित बसंती के घर पर रहेंगे. जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मौजूद स्थानीय विधायक और सांसद भी दलित के घर भोज में शामिल होंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के गुप्तार घाट में विशालकाय महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. मुख्यमंत्री गुप्तार घाट पर चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं. इस दरमियान अयोध्या मंडल की एक समीक्षा बैठक भी सर्किट हाउस में करेंगे और सर्किट हाउस में ही मुख्यमंत्री संतों से मुलाकात करेंगे. शुक्रवार रात्रि प्रवास करेंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 11:05 पर राम कथा पार्क स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे, जहां से सड़क मार्ग से सबसे पहले वह हनुमानगढ़ी जाएंगे और वहां पर दर्शन पूजन करेंगे. हनुमानगढ़ी से निकलकर मुख्यमंत्री राम जन्मभूमि जाएंगे. राम जन्मभूमि में भगवान राम लला का दर्शन करेंगे और राम लला की दोपहर की आरती में शामिल होंगे.

रामलला के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री राम नगरी के ही बेगमपुरा मोहल्ला जाएंगे जहां पर दलित परिवार बसंती के साथ उनके परिजनों के साथ भोजन करेंगे इस भोजन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ अयोध्या धाम के बीजेपी विधायक और सांसद मौजूद रहेंगे.

इसे भी पढ़ें:

UP Politics: मंत्री दयाशंकर सिंह बोले- ओपी राजभर को बीजेपी के साथ आने के लिए किसी लिंक की जरूरत नहीं

Baghpat News: स्कूल परिसर में बस से कुचलकर छात्र की मौत, मैनजर और ड्राइवर गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget