एक्सप्लोरर

Baghpat News: स्कूल परिसर में बस से कुचलकर छात्र की मौत, मैनजर और ड्राइवर गिरफ्तार

Baghpat News: चांदीनगर थाने के इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने बताया कि बच्चे के माता-पिता और रिश्तेदारों ने यह कहते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया कि स्कूल ने उन्हें तुरंत सूचित नहीं किया.

Baghpat News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) में पहली कक्षा के एक छात्र की उस स्कूल वैन के चपेट में आने से मौत हो गई, जो उसे गुरुवार की सुबह स्कूल छोड़ने गई थी. यह घटना बागपत के चांदीनगर थाना क्षेत्र (Chandinagar Police Station) के चमरावल गांव (Chamrawal Gaon) की है, जब स्कूल परिसर के अंदर ही गाड़ी को पीछे करते समय वैन चालक ने बच्चे के ऊपर चढ़ा दी, जिससे बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. छात्र की पहचान आयुष के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 6 साल थी.

इसके बाद स्कूल के स्टाफ ने तुरंत बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके माता-पिता को सूचित किया गया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला सरकारी अस्पताल भेज दिया गया. घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया. प्रशासन ने स्कूल को सील कर करते हुए आरोपी बस चालक व स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है. बस को भी जब्त कर लिया गया है.

पुलिस ने वैन चालक को हिरासत में लिया

चांदीनगर थाने के इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने बताया कि बच्चे के माता-पिता और रिश्तेदारों ने यह कहते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया कि स्कूल ने उन्हें तुरंत सूचित नहीं किया. वैन के चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (ए) (लापरवाही से गाड़ी चलाने से हुई मौत) के तहत प्राथमिक दर्ज कराई गई है. फिलहाल वैन चालक को हिरासत में लिया गया है और कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा.

रॉयल कॉन्वेंट इंटर कॉलेज का है मामला

वहीं बागपत के एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि हादसा स्कूल परिसर के अंदर गुरुवार की सुबह उस समय हुआ, जब चमरावल गांव निवासी अरुण का छह वर्षीय पुत्र आयुष रॉयल कॉन्वेंट इंटर कॉलेज के परिसर के मुख्य द्वार के पास खड़ा था, तभी स्कूली वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेजकर परिजनों की तहरीर पर विद्यालय प्रबन्धक और बस के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें-

Kanpur News: कानपुर के जलकल विभाग का कारनामा, ना कनेक्शन, ना पानी, फिर भी घर आया 90 हजार का बिल

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में पुलिस के डर से दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने किया सरेंडर, लगाई उठक-बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, रसड़ा विधायक रहे BSP नेता के लिए कही ये बात
उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, रसड़ा विधायक रहे BSP नेता के लिए कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, छात्र राजनीति से बनाई थी पहचान
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, छात्र राजनीति से बनाई थी पहचान

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
Embed widget