एक्सप्लोरर

'महाकुंभ को देश-विदेश में करें प्रचार,' सीएम योगी ने मंत्रिमंडल की बैठक में दिए निर्देश

Yogi Cabinet Meeting: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सीएम आवास पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने मंत्रियों को घर-घर जाकर जनसंपर्क करने को कहा है.

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार (29 नवंबर) को सीएम आवास पर अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ बैठक की. यह बैठक करीब एक घंटे तक चली और इस बैठक में अगले साल होने वाले महांकुभ की तैयारी और इसके प्रचार प्रसार को लेकर व्यापक स्तर पर चर्चा की.  

सूत्रों से मिली जानकारी की मुताबिक, मंत्रिमंडल के सदस्यों को अगले साल होने वाले महाकुंभ के प्रचार प्रसार के लिए जुटने और सरकार के आध्यात्मिक एजेंडे को फैलाने को कहा गया है. बताया जा रहा है कि महाकुंभ को लेकर योगी मंत्रिमंडल के चुनिंदा मंत्री देश विदेश जाएंगे. 

महाकुंभ का देश विदेश में प्रचार
इसके अलावा देश के सभी राज्यों की राजधानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने और संबंधित राज्य के मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मुलाकात करने को कहा गया है. इस मुलाकात के दौरान योगी मंत्रिमंडल सहयोगी संबंधित राज्य के मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें कुंभ में आने का न्यौता देंगे. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल सहयोगियों को लोक कल्याण संकल्प पत्र, हिंदुत्व और सुशासन की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने 2017 से अब तक यूपी में हुए निवेश, विकास, कानून व्यवस्था और अपराधियों के खिलाफ अभियान को जनता को समझाने पर जोर दिया. साथ ही केंद्र-राज्य की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर डबल इंजन सरकार के महत्व को बताने को कहा है.

'विपक्ष के आरोपों को करें एक्सपोज'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने "बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक और सेफ रहेंगे" का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया. उन्होंने विपक्ष के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के भ्रम को उजागर करने को कहा है इसे PDA के नाम पर 'परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी' बताते हुए सच्चाई जनता को समझाने को कहा है.

विपक्ष के जरिये लगातार बीजेपी सरकार पर संविधान और आरक्षण खत्म करने और खटाखट खाते में पैसे देने जैसे आरोप लगाते रहे हैं. मंत्रिमंडल की बैठक में लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्षी दलों के इन आरोपों को एक्सपोज करने को कहा गया.

बैठक में मंत्रियों को गांव में जाकर अधिक से अधिक पिछड़ों, दलितों के घर जाने और गांव-गांव में चौपाल लगाने को कहा. इस दौरान मंत्रियों को इन्हीं गांवों में रात्रि विश्राम करने के निर्देश दिए गए हैं. मंत्रियों को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहने, सहज भाव से उनसे मिलने, उनके सही और उचित कामों को प्राथमिकता देने को कहा गया.

कुंदरकी मॉडल अपनाने के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और बूथ से मंडल स्तर तक तैयारी तेज करने का निर्देश दिया. उपचुनावों से सीख लेते हुए अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में पहुंचने और कुंदरकी मॉडल को प्रदेशभर में लागू करने पर जोर दिया.

ये भी पढ़ें: संभल हिंसा: इलाहाबाद हाईकोर्ट में PIL दायर, DM-SP समेत इन अधिकारियों पर FIR दर्ज करने की मांग

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget