एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव ने फिर किया सीएम योगी की कुर्सी जाने का दावा, कहा-'दिल्ली वाले मौका देख रहे हैं'

Akhilesh Yadav Speech: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जल्द ही उनकी कुर्सी जाने वाली है. उन्होंने ये भी कहा कि महाराष्ट्र चुनाव के बाद ये होगा.

Akhilesh Yadav Speech: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुरादाबाद के कुंदरकी में चुनावी जनसभा की. इस दौरान उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा और कहा कि हमारे मुख्यमंत्री पढ़े-लिखे नहीं है इसलिए वो पीडीए की भी गलत फुल फॉर्म बता रहे हैं. यही नहीं उन्होंने ये भी दावा किया कि जल्द ही उनकी कुर्सी जाने वाली है. महाराष्ट्र चुनाव के बाद दिल्ली वाले उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा देंगे. 

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर प्रशासन ने बेईमानी नहीं की होती तो लोकसभा चुनाव में हमारी गिनती और बढ़ गयी होती. बीजेपी यूपी से आई है और यूपी से ही उनका सफाया होगा. इंडिया गठबंधन और पीडीए ने भाजपा को हरा दिया. बीजेपी के लोग नकारात्मक हैं इनकी सोच और राजनीति नकारात्मक है. 

सीएम योगी पर साधा निशाना
सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री को अंग्रेजी नहीं आती है उन्होंने पीडीए का फॉर्म जो निकाला वह हमारी समझ में नहीं आ रहा. इसमें एच कहां से आ गया? ये पिछड़ों, दलितों, आदिवासी, अल्पसंख्यको और माता बहनों से नफरत करते है. ये सरकार लाठी चला रही है लेकिन, लाठी चलाने वालों याद रख लो जैसी सेवा आप कर रहे हो वैसी सेवा आप को मिलेगी. यूपीपीएससी वालों पर लाठी चलाई जा रही है. 

भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ठाकुर के टोपी और रुमाल पहनने पर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी अपनी वेषभूषा बदलकर वोट मांग रहे है. सुना है वो बदल गए हैं रामायण जिन्होने देखी होगी वो जानते हैं हमारी सीता मैया का अपहरण भी भेष बदलकर हुआ था तो ऐसे लोगो से होशियार रहना है. भाजपा वालों ने हमारे जाने के बाद मंदिर धुलवाया, मुख्यमंत्री आवास धुलवाया था, क्या पीडीए परिवार यह बर्दाश्त कर सकता है? यह लड़ाई बहुत पुरानी है ये हमें जाति वादी कहते हैं और ये खुद ही जातिवादी है. 

उन्होंने कहा कि हम संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे है. यह लड़ाई जब पूरी होगी जब दिल्ली लखनऊ से भाजपा का सफाया होगा. अभी तो इन्हें हमने रोका है इन्हें हटाना बाकी है. जब से भाजपा हारी है इन्हें नींद नहीं आ रही. इन्हें सोते हुए भी अयोध्या याद आ जाती है. पीडीए पॉजिटिव पॉलिटिक्स करता है. ये लोग घबराये हुए हैं. 

'सीएम योगी की कुर्सी जाने वाली है'
अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव के बाद ये (योगी आदित्यनाथ) हटने वाले हैं. गुस्सा वो कहीं और दिखाना चाहते हैं. दिल्ली वालों ने तय कर लिया है कि महाराष्ट्र के चुनाव के बाद इनकी कुर्सी छिन जाएगी. दिल्ली गए थे कि अपना कुछ बनवा लें लेकिन, अभी कार्यवाहक ही चल रहा है वर्दी वालों का सबसे बड़ा अधिकारी अभी कार्यवाहक है दिल्ली वाले इनकी कुर्सी छीनने का मौका देख रहे है. महाराष्ट्र में भाजपा के हारते ही इनकी कुर्सी छीन जाएगी. 

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो लोगों को जगह-जगह जाकर बता रहे हैं कि बंटोगे तो कटोगे. वो ये नारा अंग्रेजों से सीखकर आए हैं डिवाइड एंड रूल वाले लोग हैं. ये उन्हीं अंग्रेजों के वचन वंशी, विचार वंशी हैं. भाजपा वाले डर के व्यापारी है. भय का कारोबार कर रहे हैं पहले भी ये मुखबिरी करते थे आज भी ये चिल्ला-चिल्ला के मुखबिर बन गए है. वस्त्र से कोई संत नही बन जाता अपने विचारों और वचन से संत होता है. ये लोग जितना चुनाव टालेंगे उतना बुरा हारेंगे.

WATCH: कुंदरकी में पुलिसवालों से भिड़ गए चंद्रशेखर आजाद, इस बात पर आया गुस्सा, जानें- मामला?
 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी डिटेल
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी डिटेल
देहरादून: एप्रोच रोड की मरम्मत का काम पूरा, नंदा चौकी में यातायात शुरू
देहरादून: एप्रोच रोड की मरम्मत का काम पूरा, नंदा चौकी में यातायात शुरू

वीडियोज

Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget