एक्सप्लोरर

UP By-election 2024: यूपी उपचुनाव में सपा से सीधी लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस? अजय राय के इस कदम से सुगबुगाहट

UP By-election 2024: उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 10 सीटों पर प्रस्तावित उपचुनाव के लिए कांग्रेस और सपा के बीच अभी तक बात नहीं बन पाई है.

UP Bypolls 2024: लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में साथ चुनाव लड़ने वाली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच अभी तक उपचुनाव को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है. कांग्रेस एक ओर जहां पांच सीट मांग रही है वहीं 8 सीटों पर सपा ने अपने संभावित प्रत्याशियों को संकेत दे दिए हैं कि वह चुनाव की तैयारी करें. इस बीच यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने एक दिलचस्प मुलाकात की है जिसके बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया है.

दरअसल, बीते दिनों भदोही गए अजय राय ने विधानसभा क्षेत्र के विधायक जाहिद बेग के परिजनों से मुलाकात की. इतना ही नहीं अजय राय ने इस मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की. सोशल मीडिया साइट एक्स पर अजय राय ने लिखा- भदोही विधानसभा क्षेत्र के विधायक जाहिद बेग के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना. परिस्थितियां चाहे जितनी भी कठोर हो जाएं कांग्रेस पार्टी का एक-एक सिपाही भाजपा के हर साजिश का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा.

जाहिद बेग के परिजनों से मुलाकात करने के अजय राय के इस कदम को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि जब से सपा विधायक जेल गए हैं उसके बाद कोई भी बड़ा नेता उनके घर नहीं पहुंचा. अजय राय पहले नेता हैं और वह भी कांग्रेस से जो जाहिद बेग के घर गए और परिजनों से मुलाकात की.

अयोध्या केस: मोईद खान की मुश्किलें नहीं होंगी कम, DNA मैच नहीं हुआ, अब ये बयान पड़ेगा भारी

क्या है अजय राय की मांग?
बीते दिनों राय ने कहा था कि सपा, वह सीटें कांग्रेस को दे जिन पर साल 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. राय की मांग के अनुसार कांग्रेस ने मंझवा (निषाद पार्टी), गाजियाबाद, खैर, मीरापुर (रालोद) और फूलपुर सीट मांगी है. 

दूसरी ओर सपा ने 8 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को संकेत दे दिए हैं कि वह चुनाव की तैयारी करें. इसमें करहल से तेज प्रताप सिंह यादव, मिल्कीपुर विधानसभा अजीत कुमार, कटेहरी से छाया वर्मा, कुंदरकी- रिजवान, मीरापुर -कादिर राणा, सीसामऊ-इरफान सोलंकी की पत्नी, खैर -ओम पाल सिंह और मझवां में रमेश बिंद के बेटे ज्योति के नाम की चर्चा है.

अब अजय राय के जाहिद बेग के परिजनों के मुलाकात से यह संकेत मिल रहे हैं कि वह सपा से सीधी लड़ाई को तैयार है. 29 सितंबर से ही कांग्रेस ने उपचुनाव वाली सीटों पर कार्यकर्ता सम्मेलन भी शुरू कर दिया है. सूत्रों का दावा है कि सपा अगर कांग्रेस की बात नहीं मानती है तो सभी 10 सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे. कांग्रेस पहले ही इन सीटों पर प्रभारी और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसी गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसी गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget