एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव: वोटिंग की तारीख बदले पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

UP Bypolls 2024: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश समेत तमाम राज्यों में उपचुनाव वाली सीटों पर वोटिंग की तारीख बदले के बाद अब सवाल खड़े कर दिए हैं.

UP ByElection 2024: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, केरल और पंजाब में होने वाले उपचुनाव की तारीखों को बदल दिया है. चुनाव आयोग के मुताबिक, केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर के बजाय 20 नवंबर को होंगे. इस बदलाव पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है. 

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए लिखा, 'टालेंगे तो और भी बुरा हारेंगे. पहले मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला, अब बाक़ी सीटों के उपचुनाव की तारीख़, भाजपा इतनी कमजोर कभी न थी. दरअसल बात ये है कि उप्र में ‘महा-बेरोज़गारी’ की वजह से जो लोग पूरे देश में  काम-रोजगार के लिए जाते हैं, वो दिवाली और छठ की छुट्टी लेकर उप्र आए हुए हैं, और उपचुनाव में भाजपा को हराने के लिए वोट डालने वाले थे.'

ये भाजपा की पुरानी चाल- अखिलेश यादव
उन्होंने कहा, 'जैसे ही भाजपा को इसकी भनक लगी, उसने उपचुनावों को आगे खिसका दिया, जिससे लोगों की छुट्टी खत्म हो जाए और वो बिना वोट डाले ही वापस चले जाएं. ये भाजपा की पुरानी चाल है: हारेंगे तो टालेंगे.' अखिलेश यादव के अलावा सपा सांसद और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है. 

डिंपल यादव ने कहा, 'उपचुनाव के मतदान की तारीख बदलकर 20 नवंबर कर दी गई है. कहीं न कहीं हलचल मची हुई है. हम जो अच्छा काम कर रहे हैं और महाराष्ट्र में भी कुछ सीटों पर हम चुनाव लड़ रहे हैं, उसे देखते हुए कहीं न कहीं कुछ तालमेल बैठाकर तारीख बदली गई है.'

यूपी उपचुनाव: वोटिंग की तारीख में बदलाव, 13 नवंबर को नहीं डाले जाएंगे वोट, जानिए वजह

क्या बोली कांग्रेस
कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने उपचुनाव के पुनर्निर्धारण पर कहा, "क्या जब तारीख तय कर रहे थे तब अवकाश का पता नहीं था? त्यौहार पहले से तय होते हैं. उपचुनाव में भाजपा बुरी तरह हारने वाली है, इसलिए वह चिंतित है और चुनाव आयोग भाजपा का पूरा समर्थन कर रहा है, उनके हिसाब से तारीख तय कर रहा है."

उन्होंने कहा कि यह चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवालिया निशान है. जो सरकार एक राष्ट्र-एक चुनाव का शोर मचाती है, क्या वह ऐसे  चुनाव कराएगी, उपचुनाव तो एक साथ करा नहीं पा रहे और एक राष्ट्र एक चुनाव की बात कर रहे हैं. बता दें कि सभी 9 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget