एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव: वोटिंग की तारीख में बदलाव, 13 नवंबर को नहीं डाले जाएंगे वोट, जानिए वजह

UP Bypolls 2024: उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए वोटिंग की तारीख में बदलाव किया गया है. आयोग के ओर से सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी गई है.

UP By-Election 2024: उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं. इस उपचुनाव के लिए नामांकन खत्म होने के बाद अब चुनाव प्रचार तेज हो गया है. राज्य में उपचुनाव के लिए पहले 13 नवंबर को वोटिंग होने वाली थी. लेकिन अब वोटिंग की तारीख में बदलाव किया गया है. अब इन सभी सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी.

चुनाव आयोग के मुताबिक, जिन राज्यों में उपचुनाव हो रहा वहां पर राष्ट्रीय और राज्य स्तर की पार्टियों के द्वारा बदलाव मांग की गई थी. पार्टियों की मांग थी कि 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीख में बदलाव किया जाए क्योंकि उस दिन धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम हैं. जिसके चलते चुनाव संपन्न करवाने में दिक्कत आएगी और उसका असर मतदान प्रतिशत पर भी पड़ेगा.

उत्तर प्रदेश की जिन सीटों पर उप चुनाव की तारीख में हुआ है बदलाव वो हैं गाजियाबाद, फूलपुर (प्रयागराज), खैर (अलीगढ़), कटेहरी (अंबेडकरनगर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर नगर) और कुंदरकी (मुरादाबाद). इनमें से 8 सीटें लोकसभा चुनाव में अपने विधायकों के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई थीं. जबकि सीसामऊ सीट पर सपा विधायक इरफान सोलंकी की अयोग्यता के कारण उपचुनाव हो रहा है, जिन्हें एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराया गया था.

इन पार्टियों ने की थी मांग
न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि विभिन्न त्योहारों के कारण केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव 13 नवंबर से 20 नवंबर को पुनर्निर्धारित कर दिया गया है. कांग्रेस, भाजपा, बसपा, RLD और अन्य राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों के अनुरोध पर और कम मतदान की किसी भी संभावना को खारिज करने के लिए, चुनाव आयोग ने तीन राज्यों केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव 13 नवंबर से 20 नवंबर तक पुनर्निर्धारित किया है.

Kundarki ByPolls 2024: बीजेपी प्रत्याशी के टोपी-रुमाल पहनने पर बोली सपा- नाटकबाजी कर रहे ये लोग

गौरतलब है कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा सीटों के अलावा 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया था और यह उपचुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को होने हैं और इन सभी सीटों पर मतगणना  23 नवंबर को ही होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget