एक्सप्लोरर

UP Bypolls 2024: उपचुनाव में सांसदों के परिजनों टिकट देगी सपा! अखिलेश यादव की सीट पर ये होंगे चेहरा

UP Politics: उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं, हालांकि अभी तक चुनाव का ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन समाजवादी पार्टी में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन जारी है.

UP ByElections 2024: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के ऐलान से पहले समाजवादी पार्टी में प्रत्याशियों के नाम पर मंथन जारी है. हालांकि अभी चुनाव का ऐलान कब होगा, इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें चल रही है. लेकिन अब उम्मीदवारों के नाम पर कयासों का दौर भी शुरू हो गया है. सूत्रों की मानें तो सपा अपने दो सांसदों के परिजनों को उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बना सकता है.  

उपचुनाव के लिए सपा में उम्मीदवारों के नाम को लेकर मंथन शुरू हो चुका है. पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए अपनी तैयारियां भी तेज कर दी है. सूत्रों की मानें तो सपा मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद को अपना उम्मीदवार बना सकती है. अजीत प्रसाद, फैजाबाद के मौजूदा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे हैं. वहीं अंबेडकरनगर से सपा सांसद लालजी वर्मा की बेटी को उम्मीदवार बनाया जा सकता है.

सूत्रों की मानें तो लालजी वर्मा की बेटी छाया वर्मा के नाम पर मंथन जारी है. दरअसल, कटहरी सीट से लालजी वर्मा विधायक थे और सांसद बनने के बाद उन्होंने यह सीट खाली की है. जबकि अखिलेश यादव की सीट करहल से अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव उम्मीदवार हो सकते हैं. यह सीट सपा का गढ़ मानी जाती है और परिवार से किसी सदस्य के उम्मीदवार होने की चर्चा सीट खाली होने के बाद से ही चल रही है.

सीसामऊ से सीट भी सपा का गढ़ रही है बीते 30 सालों से यह सीट सपा कभी नहीं हारी है. यह सीट इरफान सोलंकी की सदस्यता रद्द होने की वजह से खाली हुई है और अब उनकी पत्नी को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा है. बीजेपी भी इस सीट पर किसी दलित को अपना प्रत्याशी बना सकती है. दूसरी ओर कुंदरकी से सपा इस बार पूर्व एमएलसी हाजी रिजवान को अपना प्रत्याशी बना सकती है.

जबकि मीरापुर से पूर्व सांसद कादिर राणा को उम्मीदवार बनाए जाने के संकेत पार्टी ने दिए हैं. इसके अलावा बाकी चार सीटों पर भी सपा में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन जारी है. अगले कुछ दिनों सपा के उम्मीदवारों का नाम तय होने की संभावना है.

UP Bypoll 2024: उपचुनाव के लिए CM योगी ने खुद संभाली अयोध्या की कमान, दोनों डिप्टी सीएम को भी मिली जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget