एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव में 49.3 फीसदी वोटिंग हुई, जानिए किस सीट पर कितने पड़े वोट?

UP By Election 2024: उत्तर प्रदेश की सभी 9 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्वक समाप्त हो गया. सभी दलों के प्रत्याशी की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई. वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

UP Bypoll Election 2024: उत्तर प्रदेश की उपचुनाव वाली 9 विधानसभा सीटों पर छिटपुट घटनाओं के साथ बुधवार को मतदान संपन्न हो गया. चुनाव आयोग ने बताया कि 49.3 फीसदी अनुमानित मतदान हुआ है. उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई. 23 नवंबर को उनके भाग्य का फैसला होगा.

उपचुनाव के दौरान कई जगहों से बवाल और हंगामे की खबरें आई. सपा लगातार भाजपा, पुल‍िस और प्रशासन के अधि‍कार‍ियों पर बेईमानी का आरोप लगाती रही. इस बीच सपा मुखिया अखि‍लेश यादव की शि‍कायत पर चुनाव आयोग ने पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया.

कहां हुई कितनी वोटिंग?
चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार मीरापुर में 57.1 फीसदी, कुंदरकी में 57.7 फीसदी, गाजियाबाद में 33.3 फीसदी, खैर में 46.3 फीसदी, करहल में 54.1 फीसदी, सीसामऊ में 49.1 फीसदी, फूलपुर में 43.4 फीसदी, कटेहरी में 56.9 फीसदी और मझवां में 50.4 फीसदी मतदान हुआ. मतदान की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए 50 फीसदी से अधिक मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई थी.

चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. मतदान के दिन विभिन्न राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों से प्राप्त शिकायतों का तत्परता से जांच कराकर निस्तारण कराया गया.

सपा ने की ये अपील
समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम सील होने तक और उसके बाद जब तक ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम तक नहीं पहुंच जाती है, तब तक आप उसकी निगरानी करें. 

सपा ने आगे कहा, "मतदान खत्म होने के बाद जिस गाड़ी पर ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम जाती है, आप लोग उस गाड़ी के पीछे-पीछे जाकर स्ट्रॉन्ग रूम तक छोड़कर आएं. साथ ही पार्टी के पोलिंग एजेंट पीठासीन अधिकारी से फॉर्म 17 ग (भाग-1) अवश्य प्राप्त करें और उसे निर्वाचन अभिकर्ता को उपलब्ध कराएं."

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि इस सरकार ने सारी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया है. यह लोगों को परेशान कर रहे हैं. यह सरकार उन लोगों को परेशान कर रही है, जो उनके खिलाफ वोट कर रहे हैं.

कड़ी सुरक्षा में हुआ मतदान
आयोग के मुताबिक, "मतदान की प्रक्रिया को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाए रखे जाने के उद्देश्य के लिए प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए 50 फीसदी से अधिक मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई, जिसका पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग के जरिये तीनों स्तर पर किया गया. मतदान पर सुरक्षा दृष्टि से 9 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक और 9 व्यय प्रेक्षक तैनात किए गए थे."

चुनाव में सभी 3 हजार 718 मतदेय स्थलों पर मतदान के लिए आवश्यक ईवीएम, वीवीपैट तथा अलग-अलग जनपदों में पर्याप्त मात्रा में रिजर्व ईवीएम और वीवीपैट की व्यवस्था की गई थी. मतदान के दौरान जहां शिकायत प्राप्त हुई, वहां तुरंत निस्तारण किया गया.

इन दलों में है मुख्य मुकाबला
उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी आठ और उसकी सहयोगी रालोद एक सीट पर चुनाव लड़ रही है. दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के समर्थन से सभी नौ सीटों पर मैदान में है. बहुजन समाज पार्टी भी सभी नौ सीटों पर ताल ठोक रही है. मुख्य रुप से बीजेपी, सपा और बीएसपी में मुख्य मुकाबला माना जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: JPC कमेटी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल का बड़ा बयान, कहा- 'सरकार वक्फ बोर्ड की जमीनें नहीं करेगी कब्जा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget