एक्सप्लोरर

'लाल स्याही से लिख लें नाम, सबका हिसाब होगा', इन अफसरों को शिवपाल सिंह यादव की चेतावनी

Shivpal Singh Yadav News: सपा नेता शिवपाल यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी कहती कुछ है और करती कुछ और है. इस सरकार से ज्यादा बेईमान कोई और सरकार नहीं हो सकती है.

UP News: उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले प्रदेश की सियासत गरमाई हुई हैं. इसी क्रम में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला तो वहीं बेईमान अफ़सरों को लेकर बड़ी बात कही. सपा नेता ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वो ऐसे अधिकारियों का नाम लाल रंग की स्याही से लिखकर रख लें. जब हमारी सरकारी आएगी तो सबका हिसाब-किताब हो जाएगा. 

शिवपाल यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी कहती कुछ है और करती कुछ और है. इस सरकार से ज्यादा बेईमान कोई और सरकार नहीं हो सकती है. इस दौरान उन्होंने विधानसभा उपचुनाव निष्पक्ष कराने की मांग की और कहा कि चुनाव की तैयारियों में लगे अधिकारियों की ये नैतिक जिम्मेदारी है. अगर कोई अधिकारियों बेईमानी करता है तो हमारे समाजवादी पार्टी के जितने भी नेता और कार्यकर्ता हैं उसका नाम लाल रंग की स्याही से लिखकर रख ले और जब सरकार बनाने जा रहे हैं तब हिसाब-किताब हो जाएगा. 

कानून व्यवस्था को लेकर साधा निशाना
सपा महासचिव ने इस दौरान यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए योगी सरकार पर हमला बोला और कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. सूबे में लगातार हत्याएं हो रही हैं. योगी सरकार का इकबाल पूरी तरह से खत्म हो चुका है. भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से जनता का विश्वास खो चुकी है. 

शिवपाल यादव ने उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी इंडिया गठबंधन की जीत का बड़ा दावा किया. उन्होंने मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कहा कि चुनाव आयोग इस सीट पर जब फैसला लेगा, तब यहां चुनाव होगा. मुझे भरोसा है कि मिल्कीपुर सीट भी समाजवादी पार्टी ही जीतेगी. 

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटें फिलहाल खाली हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने नौ सीटों पर ही उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की है. अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर चुनाव नहीं होंगे, जिस पर पूरे प्रदेश की निगाहें थीं. वहीं बहराइच घटना पर शिवपाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों द्वारा कराई गई यह घटना है. सभी ने देखा खुद भाजपा के विधायक ने भाजपा के लोगों पर एफआईआर लिखवाया है.

यूपी में CM योगी के 'बटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान पर सियासत तेज, अब डिंपल यादव ने दी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget