एक्सप्लोरर

यूपी में CM योगी आदित्यनाथ के 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान पर सियासत तेज, अब डिंपल यादव ने दी प्रतिक्रिया

Dimple Yadav News: सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा युवा पीढ़ी रोजगार चाहती है, महिलाएं, लड़कियां और बहनें सुरक्षा चाहती हैं. किसान उर्वरक चाहते हैं. इस तरह के बयानों का मतदाताओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

UP News: उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और बीजेपी पूरी तरह से मैदान में उतर चुकी हैं. वहीं इस समय पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'बटोंगे तो कटोगे' वाले बयान पर सियासत तेज हैं. सीएम योगी के इस बयान पर अब समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

मैनपुरी से लोकसभा सदस्य डिंपल यादव ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का “बटोंगे तो कटोगे” बयान लोगों का ध्यान भटकाने के लिए है. मैनपुरी में संवाददाताओं से बातचीत में डिंपल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता यह अच्छी तरह से जानती है कि “बटोंगे तो कटोगे” जैसे बयान लोगों का ध्यान भटकाने के लिए हैं और भविष्य में भी ऐसे बयान आएंगे.

उन्होंने कहा, “युवा पीढ़ी रोजगार चाहती है, महिलाएं, लड़कियां और बहनें सुरक्षा चाहती हैं. किसान उर्वरक चाहते हैं. इस तरह के बयानों का मतदाताओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यह लोगों को बांटने की इस सरकार की नकारात्मक सोच है.” एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनावों में भी सभी सीटें जीतने का दावा किया था, लेकिन जो हुआ, वह सबके सामने है.

क्या बोले सपा मुखिया अखिलेश यादव

वहीं सीएम योगी के इस बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपको कंफ्यूज नहीं होना है, क्योंकि यह नारा एक लैब में तैयार किया गया है और उन्हें किसी से बुलवाना था. इसलिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से बेहतर इस नारे को कौन बोलता, क्योंकि उनकी छवि भी वैसी ही है. अगर वह कह रहे हैं कि 'बंटेंगे तो कटेंगे'. इसल‍िए पीडीए परिवार भी नहीं बंटेगा। वह नारा आपके लिए लगा रहे हैं कि पीडीए परिवार के लोग बंटना मत.

(पीटीआई इनपुट के साथ)

महाकुंभ में होंगे गुमनाम शहीदों की वीरगाथा के दर्शन, 3.5 करोड़ की लागत से बनाई गई 'शहीद वॉल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget