एक्सप्लोरर

इंडिया गठबंधन को लग सकता है झटका! सीट बंटवारे को लेकर सपा-कांग्रेस में नहीं बन पा रही बात

UP Politics: उत्तर प्रदेश की दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेगी या नहीं, इसे लेकर अब तक फैसला नहीं हो पाया है. दोनों दलों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करके हुए एनडीए को चित कर दिया था और अब सबकी नजरें यूपी की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनावों पर टिकी हुई है. इस बीच सवाल उठ रहे हैं कि क्या लोकसभा के बाद उपचुनाव में भी कांग्रेस-सपा साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है. लेकिन फिलहाल ये मुश्किल दिखाई दे रहा है. 

उत्तर प्रदेश जल्द ही दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं. माना जा रहा है कि ये चुनाव महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के साथ अक्टूबर में कराए जा सकते हैं. हालांकि अभी तक तारीखों को लेकर अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन, पक्ष और विपक्ष ने अभी से अपनी तैयारी तेज कर दी है. सपा और कांग्रेस के बीच भी सीटों के बंटवारे को लेकर कई दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन, दोनों के बीच सहमति नहीं बन पाई है. 

कांग्रेस सपा में नहीं बन पाई सहमति
कांग्रेस पार्टी जहां यूपी का 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव मे भागेदारी मांग रही है तो वहीं सपा की नजरें महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव पर लगी हुई है. सूत्रों की माने तो कांग्रेस ने सपा के सामने दो सीटों की मांग रखी है, जबकि समाजवादी पार्टी ने इसके एवज में हरियाणा में 5 और महाराष्ट्र में 12 सीटों की मांग की है. लेकिन, कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं दिख रही. पार्टी की ओर से सपा को कोई आश्वासन नहीं दिया गया है. 

खबरों के मुताबिक सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के बीच कई दौर की वार्ता भी हो चुकी हैं. खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद राम गोपाल यादव और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल इस बातचीत में शामिल हुए. लेकिन कोई फाइनल फॉर्मूला तय नहीं हो सका.

वहीं सीट बंटवारे को लेकर सपा-कांग्रेस में बयानबाजी भी देखने को मिल रही है. हरियाणा कांग्रेस का कहना है कि सपा का कोई जनाधार नहीं है. तो वहीं समाजवादी पार्टी भी यूपी में कांग्रेस के जनाधार की बात कर रही है. सपा का मानना है कि यूपी में कांग्रेस को जितनी सीटें मिली है उसमें सपा का बड़ा योगदान रहा है. सपा के मुताबिक अगर जनाधार की ही बात है तो 2022 के चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 2.35 फीसद ही वोट मिला था और ज्यादातर सीटों पर उनकी जमानत जब्त हो गई थी. 

अयोध्या कांड पर 'पोस्टर वार' तेज, योगी सरकार पर उठाए सवाल, पूछा- कहां है बाबा का बुलडोजर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aligarh News: अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
बांदा: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget