एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव में चंद्रशेखर आजाद-मायावती के इस फैसले से टेंशन में आ जाएगी BJP और सपा-कांग्रेस?

UP Politics: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के साथ दलितों को लेकर राजनीति भी शुरू हो चुकी है. तमाम राजनीतिक दल दलित समुदाय को लुभाने की पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं.

UP By Election 2024: यूपी की 10 सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होने हैं, जिसको लेकर राजनीतिक दल उपचुनाव की तैयारी में जुट चुके हैं. उत्तर प्रदेश में इस समय बीजेपी की आंतरिक कलह चर्चा का विषय बनी हुई है. माना जा रहा है कि यूपी में सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है. हालांकि अभी तक किसी भी तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. इस बीच उपचुनाव में जीत को लेकर सीएम योगी ने 30 मंत्रियों की एक टीम बनाकर पहले ही काम पर लगा दिया है.  

बीजेपी में चल रही आपसी लड़ाई अपनी जगह है. यूपी बीजेपी के दोनों ही दिग्गज नेता सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपनी तैयारी शुरू कर चुके हैं. आपली कलह के बीच दोनों ही पार्टी की जीत को लेकर बैठक कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं. 

BJP के साथ SP की भी बढ़ गई टेंशन
यूपी में होने वाले उपचुनाव में बीजेपी अपने सहयोगी दलों के साथ चुनावी रण में उतरने की तैयारी कर रही है. तो वहीं कांग्रेस और सपा एक साथ चुनाव लड़ने वाले हैं, लेकिन नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर रखी है. 

यूपी उपचुनाव में चंद्रशेखर आजाद की एंट्री
उत्तर प्रदेश की दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है लेकिन चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले ही सियासी दलों ने अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है. आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिजनौर की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने यूपी की सभी दस विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उपचुनाव को लेकर विधानसभा की सभी दस सीटों पर उनकी पार्टी प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि देश हित को देखते हुए लोकसभा की सभी सीटों पर चुनाव नहीं लड़ा था लेकिन 2022 से 2024 तक आजाद समाज पार्टी ने जिस तरह की यूपी में तैयारी की है. इसलिए पार्टी संगठन ने तय किया है कि उपचुनाव सभी दस सीटों पर मजबूती से लड़ा जाएगा.

BSP ने UP उपचुनाव को लेकर कर दिया ये ऐलान
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भी ये ऐलान किया है यूपी की सभी 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में उनकी पार्टी प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है. मायावती के इस ऐलान से बीजेपी और सपा दोनों ही राजनीतिक पार्टियों को झटका लग सकता है. इसको लेकर मायावती ने तैयारी शुरू कर दी है. उपचुनाव से पहले मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर से बहुजन समाज पार्टी का नेशनल। कोऑर्डिनेटर और अपना उत्तराधिकारी बना दिया है. 

दलित वोटरों को लुभाने की कोशिश जारी 
यूपी में होने वाले उपचुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल दलित समुदाय को लुभाने की पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में अलग-अलग राजनीतिक दलों के बड़े नेता दलितों को साधने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी पार्टी में मिलाने की भी कोशिश कर रहे हैं. साथ ही इस समय यूपी दलित नेताओं की पूछ भी बढ़ गई है. क्या वाकई में दलित वोट राजनीतिक दलों के लिए सत्ता तक पहुंचने का एक रास्ता है.  

पश्चिमी उत्तर प्रदेश जहां पर आंकड़ों के मुताबिक 21 फीसदी से ज्यादा दलित मतदाता हैं. ऐसे में यह माना जा सकता है कि 5 में से 1 मतदाता, दलित समाज से आता है. इसी वजह से दलित मतदाता खासतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसी भी राजनीतिक दल की जीत और हार सुनिश्चित करने में एक बड़ी भूमिका निभा सकता है. 

ये भी पढ़ें: ’10 साल में हम वहीं के वहीं खड़े हैं…’, इन मुद्दों पर अखिलेश यादव ने मोदी सरकार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget