एक्सप्लोरर

उपचुनाव में विपक्ष के आरोपों के बीच डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, कहा- 'फेस सेविंग कर रही है सपा'

UP News: उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में बीजेपी ने 9 सीटों पर जीत का दावा किया है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने सबूतों के साथ मतदान कराया है.

UP By Polls 2024: उत्तर प्रदेश में कुल 9 सीटों पर उपचुनाव होने के बाद लगातार नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. सभी राजनीतिक दलों के नेता अपने-अपने जीत के दावे कर रहे है. इसी बीचे यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने दावा किया है कि उपचुनाव में बीजेपी 9 की 9 सीटें जीतेगी.

उपचुनाव के दिन समाजवादी पार्टी के द्वारा शासन पर लगाए गए आरोपों को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि ये फेस सेविंग के लिए समाजवादी पार्टी कर रही है.हमारी पार्टी और सरकार ने सूचिता से मतदान कराया है, बाकी जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है. बस इतना कहना चाहता हूं कि समाजवादी पार्टी झूठी पार्टी है. हार के डर से ये सब वह कह रही है.

पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
यूपी उपचुनाव की वोटिंग के बीच अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी. इस दौरान अखिलेश ने कहा कि बीजेपी ये चुनाव वोट से नहीं खोट से जीतना चाह रही है, हार के डर से अधिकारी पर दबाव बनाकर चुनाव करवा रही है. वहीं अखिलेश यादव के अलावा रामगोपाल यादव के तेवर भी तल्ख दिखे, सपा नेता रामगोपाल ने कहा कि अगर हम लोग अपने पर आ गये तो 70 फीसदी जगहों पर भाजपा का बस्ता नहीं लगेगा. दोपहर के समय अखिलेश यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त से फोन पर बात भी की और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए. 

चुनाव आयोग ने की थी कार्रवाई
अखिलेश यादव के द्वारा जब पुलिस की शिकायत चुनाव आयोग से की गई तो आयोग के द्वारा दी गई निर्देश के बाद अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई. इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर में दो सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई. दोनों के ऊपर आरोप था कि वह चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के खिलाफ जाकर मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच कर रहे थे. इसी तरह से मुरादाबाद में अलग-अलग मामलों में 6 पुलिस वालों के खिलाफ हुई कार्रवाई. मुरादाबाद के भीकनपुर कुलवाड़ा और मिलक सिरी गांव में पुलिस कर्मियों द्वारा मतदाताओं के पहचान पत्रों की जांच किये जाने को लेकर चुनाव आयोग को मिली शिकायतों के बाद इस मामले की जांच कराई गई.

ये भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव में कितनी सीटे जीतेगी सपा? अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह ने कर दिया बड़ा दावा

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget