एक्सप्लोरर

UP By Poll: सपा प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी का दावा- BJP से त्रस्त है जनता, फूलपुर में दौड़ेगी 'साइकिल'

Phoolpur By Election: प्रयागराज की फूलपुर सीट से सपा प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी ने दावा किया है कि, जनता बीजेपी से त्रस्त हो चुकी है. लोग बेरोजगार हैं और पलायन करने को मजबूर है.

UP By Election: प्रयागराज की फूलपुर  विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने वरिष्ठ नेता मुजतबा सिद्दीकी को उम्मीदवार बनाया है. वह बसपा से तीन बार विधायक रहे हैं. मुजतबा सिद्दीकी का कहना है कि वह संविधान और आरक्षण बचाने के साथ ही महंगाई-बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और फूलपुर के विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में उतरे हैं. उन्हें सभी वर्ग के लोगों का समर्थन हासिल है. लोग बीजेपी राज में हो रही तानाशाही और अन्याय से ऊब चुके हैं. वह अब इस सरकार से छुटकारा पाना चाहते हैं. योगीराज में साढ़े सात साल में फूलपुर में विकास का एक भी बड़ा काम नहीं हुआ. सड़के खराब है. लोग बेरोजगार हैं और पलायन करने को मजबूर है.

कांग्रेस का साथ मिलने से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर वह काफी मजबूत है. लोकसभा चुनाव में फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन ने तकरीबन 18000 वोटो की बढ़त हासिल की थी. इस उप चुनाव में जीत का अंतर और बढ़ जाएगा. लोग इस चुनाव में बीजेपी को करारा सबक सिखाएंगे. उनके मुताबिक उनके सीट पर कोई भी पार्टी मुकाबले में नहीं है. थोड़ी बहुत लड़ाई बीजेपी से ही होगी. बाकी पार्टियों वोट कटवा साबित होकर जनता का भरोसा खो चुकी है.मुजतबा सिद्दीकी का कहना है कि फूलपुर में लोकसभा चुनाव का रिजल्ट विधानसभा में भी दोहराया जाएगा. इंडिया गठबंधन यहां बड़ी जीत हासिल करेगा.

'जनता बीजेपी से त्रस्त हो चुकी है'
मुजतबा सिद्दीकी का कहना है कि उन्हें क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का फायदा मिलेगा. जनता उन्हें अपना नुमाइंदा समझती है. उनके मुताबिक बीजेपी अभी यहां प्रत्याशी का नाम तक तय नहीं कर पाई है. बीजेपी में भगदड़ मची हुई है. तमाम मंत्री रोज फूलपुर में डेरा जमाए रहते हैं, लेकिन इन मंत्रियों का विभाग जनता के विकास के लिए कुछ भी नहीं करता. सत्ता पक्ष यहां चाहे जितने मंत्रियों की फौज उतार दे, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिलने वाली है. जनता बीजेपी से त्रस्त है और वह उसे सत्ता से बाहर करना चाहती है. उनके मुताबिक कांग्रेस पार्टी के नेता खुलकर उनके साथ है और उनका प्रचार करने में जुट गए हैं. समाजवादी पार्टी ने कल ही मुजतबा सिद्दीकी को अपना उम्मीदवार घोषित किया था.

ये भी पढ़ें: 'तेरे घर आएंगे और...' 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget