एक्सप्लोरर

'तेरे घर आएंगे और...' 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Hapur Crime News: उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं. हापुड़ में बेटी के साथ गलत हरकत करने से रोकने पर मनचलों ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया.

Hapur News Today: उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं. हापुड़ जिले के गढ़ तहसील के राजपुर गांव में 6 अक्टूबर को एक 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ किया, लेकिन जब उसके पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया.

बीते 6 अक्टूबर को 11वीं कक्षा की छात्रा घर से महज 10 कदम की दूरी पर स्थित मंदिर से वापस लौट रही थी, इस दौरान दो मनचलों ने उसके साथ छेड़छाड़ की. पीड़िता की छोटी बहन ने बड़ी बहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उसे भी नहीं छोड़ा और उसके साथ भी बदसलूकी की. 

परेशान होकर दोनों बहनों ने अपने पिता को घटना के बारे में बताया. जब पिता ने लड़कों को समझाने का प्रयास किया, तो बदमाशों की संख्या बढ़कर छह हो गई, जिन्होंने मिलकर घर के बाहर ही पिता को पीट-पीटकर मार डाला. दो दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद, 8 अक्टूबर को पीड़िता के पिता की मौत हो गई.

नाबालिग बहनों की आपबीती
पीड़िता ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में बताया, "मैं माता रानी को भोग चढ़ाने मंदिर गई थी. लौटते समय दो लड़कों ने मेरा हाथ पकड़कर बदतमीजी की. जब मेरी छोटी बहन मुझे बचाने आई, तो उन्होंने उसके साथ भी बदतमीजी शुरू कर दी. हमने पिता जी को बताया, लेकिन उन बदमाशों ने घर आकर उन्हें मार डाला." 

पीड़िता की छोटी बहन 9वीं कक्षा में पढ़ती है. छोटी बहने ने बताया कि, "मुझे डर नहीं लगा. मैंने उन बदमाशों से पूछा कि मेरी बहन के साथ ऐसा क्यों कर रहे हो, तो उन्होंने मेरे बाल पकड़कर मुझे मारा. मैंने भी उसे चांटा मार दिया."

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इन बदमाशों से जुड़ी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिनमें आरोपी "वेंटीलेटर पर लगा दूंगा..." जैसे गानों पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में एक आरोपी के हाथ में तमंचा भी नजर आ रहा है. इन बदमाशों ने गर्व के साथ अपनी दबंगई दिखाते हुए सैकड़ों वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं. 

सभी आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के परिवारजन भी गांव से भाग गए हैं, लेकिन घटना के बाद महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठ खड़े हुए हैं. गांव के लोगों का कहना है कि बदमाशों के खिलाफ किसी ने कभी शिकायत नहीं की क्योंकि उन्हें डर था कि उनके साथ भी वही होगा जो पीड़िता के पिता के साथ हुआ. 

मृतक के भतीजे ने बताया, "चाचा बदमाशों से बात करने गए थे, लेकिन इसके उलट बदमाशों ने धमकी देते हुए कहा कि हम तेरे घर आएंगे और बताएंगे तेरी बेटी के साथ क्या करेंगे. चाचा को अकेले मार दिया. उनके पास हथियार थे. गुंडों ने उन्हें इतना मारा कि उनकी जान चली गई."

'आरोपियों को हो फांसी'
मृतक के परिवार का कहना है कि आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए. रिश्ते में मृतक की भाभी ने कहा, "इन गुंडों ने मेरे देवर को मार दिया और मारने के बाद खुश नजर आ रहे थे. मेरी बेटी पूजा करने जा रही थी, लेकिन इन लोगों ने उसका हाथ पकड़ लिया."

CCTV फुटेज से मदद की उम्मीद
पूरी वारदात घर के पास लगे दो सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. पुलिस इन फुटेज की जांच कर रही है, जिससे कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: यूपी वालों को मिली तीन दिन की छुट्टी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varanasi News: वाराणसी में मल्टीलेवल मार्केटिंग गिरोह का भंडाफोड़, 300 युवाओं को बंधक बनाकर ठगी का आरोप
वाराणसी में मल्टीलेवल मार्केटिंग गिरोह का भंडाफोड़, 300 युवाओं को बंधक बनाकर ठगी का आरोप
'घबराइए मत, सबकी होगी भरपूर मदद', जनता दर्शन में आए लोगों से बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
'घबराइए मत, सबकी होगी भरपूर मदद', जनता दर्शन में आए लोगों से बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी में गांव के युवाओं के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान, 32 जिलों की ग्राम पंचायतों में तैयारी
यूपी में गांव के युवाओं के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान, 32 जिलों की ग्राम पंचायतों में तैयारी
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget