एक्सप्लोरर

'बीजेपी को वोट किया तो गोली मारकर बिगाड़ देंगे सूरत,' मुरादाबाद में पुलिस ने दर्ज किया केस

Moradabad News: मुरादाबाद में बीजेपी कार्यकर्ता ने सपा कार्यकर्ताओं से अपनी जान का खतरा बताते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

UP By Election: मुरादाबाद में बीजेपी कार्यकर्ता ने सपा कार्यकर्ताओं से अपनी जान का खतरा बताते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. बीजेपी कार्यकर्ता का आरोप है कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उसे धमकी दी है कि, अगर कुन्दरकी विधानसभा उपचुनाव में उसने बीजेपी को वोट दिया तो गोली मार कर हत्या कर दी जाएगी. पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ता की शिकायत पर कुन्दरकी थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

मामला कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के एक गांव का है जहां आने वाले दिनों में उपचुनाव होने हैं. बीजेपी कार्यकर्ता ने पुलिस से शिकायत की है कि गांव के ही दो सपा कार्यकर्ताओं ने उससे कहा कि अगर बीजेपी को वोट दिया तो इतनी गोलियां मारेंगे कि तेरी सूरत बिगाड़ देंगे. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बीजेपी को वोट देने पर अंजाम भुगतने की धमकी
कुंदरकी के गांव नानपुर का रहने वाला अब्बास बीजेपी का कार्यकर्ता है. अब्बास ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि वो बीजेपी का कार्यकर्ता है और कुंदरकी में बीजेपी नेता रामवीर सिंह के लिए प्रचार कर रहा है. इस बात से गांव के ही सपा कार्यकर्ता मटरू और उसका बेटा मुनाजिर उससे खफा हैं.

अब्बास के मुताबिक 6 सितंबर को वो अपने घर के दरवाजे पर बैठा था. तभी मटरू और उसका बेटा मुनाजिर देसी तमंचा और लाइसेंसी रायफल लेकर उसके पास आए उसे धमकाया कि अगर तूने बीजेपी को वोट दिया तो इतनी गोलियां मारेंगे कि तेरी सूरत बिगाड़ देंगे. दोनों ने बीजेपी को वोट देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी. 

कारपेंटर का काम करने वाले कुंदरकी इलाके के नानपुर निवासी अब्बास का कहना है कि आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया इसके बाद आरोपी उसे बीजेपी का साथ छोड़ने की धमकी देते हुए निकल गए. इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई.

इस मामले में एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह का कहना है कि पीड़ित बीजेपी का कार्यकर्ता है उसी के गांव के रहने वाले कुछ लोग उसे इस बात पर प्रताड़ित कर रहे हैं. शिकायत पर दो लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढे़ं: Kanpur: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर श्रम शक्ति एक्सप्रेस में छापेमारी, कब्जे में करोड़ों का माल

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget