एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव: BJP और सपा के चुनावी अभियान का आगाज आज, BSP के उम्मीदवार का नाम भी तय!

UP By-Polls 2024: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दो दिनों तक प्रयागराज में रहकर उपचुनाव पर मंथन करेंगे. वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज कमान संभालेंगे.

UP By-Elections 2024: यूपी में विधानसभा की दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम अभी भले ही घोषित न किया गया हो, लेकिन सियासी पार्टियों ने यहां जीत दर्ज करने के लिए अभी से अपनी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है. सूबे में विधानसभा की जिन दस सीटों पर उपचुनाव होना है, उनमें संगम नगरी प्रयागराज की फूलपुर सीट भी शामिल है. फूलपुर सीट पर शनिवार को बीजेपी और समाजवादी पार्टी दोनों ही दल कार्यक्रम आयोजित कर माहौल बनाने का काम करेंगे. 

बीजेपी की तरफ से जहां इस सीट के प्रभारी और प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध वोटरों से संवाद करेंगे. वहीं सपा के सुपरहिट फार्मूले PDA सम्मेलन के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और इस सीट के प्रभारी यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज होंगे. कहा जा सकता है कि दोनों प्रमुख पार्टियां शनिवार से फूलपुर में अपने चुनावी अभियान का आगाज करेंगी. हालांकि मायावती की बसपा रविवार के दिन यहां से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेगी.

बीजेपी की तैयारी तेज
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे हेलीकॉप्टर से फूलपुर पहुंचेंगे. यहां वह सबसे पहले गंगापार इलाके की संगठनात्मक बैठक करेंगे. वह उम्मीदवार को लेकर कार्यकर्ताओं की राय जानने की कोशिश करेंगे. इसके बाद अंदावा इलाके में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी नब्ज टटोलने का काम करेंगे. इसके बाद हनुमानगंज इलाके में की वोटर्स के साथ चाय पर चर्चा करेंगे. केशव प्रसाद मौर्य शाम को शहर पहुंचकर पार्टी के दूसरे पदाधिकारी और नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे. वह दो दिनों तक प्रयागराज में रहकर उपचुनाव को लेकर मंथन करेंगे. 

सपा का पीडीए सम्मेलन फूलपुर विधानसभा सीट के वीरकाजी गांव के एक स्कूल में दोपहर के वक्त होगा. इस सम्मेलन को मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और फूलपुर सीट के प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज संबोधित करेंगे. इसके अलावा पार्टी के कई विधायक और पूर्व सांसद भी इस सम्मेलन में मौजूद रहेंगे. सपा का मुख्य फोकस विधानसभा उपचुनाव में भी PDA समीकरण को साधना होगा. पार्टी का मानना है कि जातियों की गोलबंदी के सहारे लोकसभा चुनाव की तरह इस चुनाव में भी बाजी मारी जा सकती है. 

69000 शिक्षक भर्ती की मेरिट लिस्ट रद्द होने पर स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- 'अब न्याय अवश्य मिलेगा'

बीएसपी का उम्मीदवार
मायावती की पार्टी बीएसपी ने भी इस बार सभी सीटों पर उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया है. इसी कड़ी में पार्टी ने शिवबरन पासी को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है. पार्टी कोऑर्डिनेटर नसीरुद्दीन राइन रविवार को फूलपुर में आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम में शिवबरन पासी के नाम का औपचारिक तौर पर ऐलान करेंगे. हालांकि फूलपुर सीट पर बीजेपी और सपा के बीच सीधा और बेहद नजदीकी मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है. 

बीते लोकसभा चुनाव में फूलपुर की लोकसभा सीट पर बीजेपी को भले ही चार हजार वोटों से जीत मिल गई हो, लेकिन फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था. सपा ने यहां अठारह हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त ली थी. यहां उपचुनाव बीजेपी विधायक प्रवीण पटेल के सांसद निर्वाचित होने की वजह से होना है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
बांदा: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget