एक्सप्लोरर

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर चंद्रशेखर ने घोषित किया प्रत्याशी, सपा-बीजेपी की बढ़ाएंगे टेंशन?

Milkipur By Polls 2024: आसपा के यूपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने रणधीर भारती कोरी के नाम की घोषणा की है. आसपा अब तक यूपी की पांच सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित कर चुकी है.

UP By Election 2024: उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी ने 5वीं विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. मिल्कीपुर विधानसभा सीट से चंद्रशेखर आजाद ने रणधीर भारती कोरी पर बड़ा दांव लगाया गया है. उनके नाम की आज शनिवार (28 सितंबर) को घोषणा कर दी गई और पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कह दिया गया है कि मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी ताकत लगा दें.

अब तक पांच सीटों पर हो चुके हैं प्रत्याशी घोषित 

यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव लड़ने के लिए नगीना लोकसभा से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सबसे पहले ऐलान किया था. इसके बाद से प्रत्याशियों को घोषित करने का सिलसिला जारी है. चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी अब तक पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है. इनमें मुजफ्फरनगर लोकसभा की मीरापुर विधानसभा सीट से जाहिद हुसैन, गाजियाबाद जिले की गाजियाबाद सदर से चौधरी सतपाल सिंह, मुरादाबाद जिले की कुंदरकी विधानसभा सीट से हाजी चांद बाबू, मिर्जापुर जिले की मंझवा विधानसभा सीट से धीरेन्द्र मौर्य के नाम पर मुहर लग चुकी है.

वहीं आज अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट से रणधीर भारती कोरी के नाम का ऐलान कर दिया गया है. रणधीर भारती कोरी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं और पार्टी के हर संघर्ष में शामिल रहें हैं. किसी और को टिकट देने के बजाय उनके नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई है.

हरियाणा और यूपी उपचुनाव पर चंद्रशेखर की नजर 

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से लगे हैं. जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला से हाथ मिलाकर वो हरियाणा की सियासी रणभूमि में उतरे हैं, लेकिन उनकी नजर यूपी विधानसभा उपचुनाव पर भी है. इसीलिए लगातार तमाम सीटों पर अपने प्रत्याशी सबसे पहले घोषित करके वो चुनाव को और ज्यादा दिलचस्प बनाना चाहते हैं. यूं तो यूपी में 10 सीटों पर उपचुनाव होना है और अब तक वो पांच पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुके हैं. कई और प्रत्याशियों के नाम पर मंथन चल रहा है.

गठबंधन के साथियों के लिए भी सीट छोडेंगे चंद्रशेखर 

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी से गठबंधन को लेकर उनकी बात पक्की हो चुकी है, कभी भी इसकी औपचारिक घोषणा हो सकती है. इसी के साथ ही गठबंधन में कुछ और दल भी शामिल हो सकते हैं. अब सियासी गलियारों में  ये चर्चा चल रही है कि चंद्रशेखर आजाद ने पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, तो क्या वो अब बाकी सीटों पर अपने गठबंधन के साथियों के प्रत्याशियों को मौका देंगे या फिर कुछ और सीटों पर भी अपने प्रत्याशी उतार सकते हैं.

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर चंद्रशेखर ने घोषित किया प्रत्याशी, सपा-बीजेपी की बढ़ाएंगे टेंशन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget