एक्सप्लोरर

UP By Poll 2024: कुंदरकी में BSP ने खोला अपना पत्ता, इस मुस्लिम चेहरे पर लगाया दांव

UP News: मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट के लिए बसपा ने रफतउल्ला उर्फ छिद्दा को अपना प्रत्याशी बनाया है. वह अब तक चार बार विधान सभा चुनाव लड़ चुके हैं.

Kundarki By Election 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव (UP By Election 2024) के लिए बसपा ने मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट से रफतउल्ला उर्फ छिद्दा को अपना प्रत्याशी बनाया है. रफतउल्ला मूल रूप से संभल जनपद के रहने वाले हैं. वह अब तक चार बार विधान सभा चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन कभी जीत नसीब नहीं हुई है. रफतउल्ला एक बार संभल की असमोली और तीन बार संभल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं. कुंदरकी सीट पर अभी तक भाजपा और सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है. अब बसपा का टिकिट मिलने पर वह अपना मुकाबला भाजपा से बताते हुए चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं. 

बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी डॉ. रणविजय सिंह ने बताया कि रफतउल्ला संभल के मूसापुर गांव के निवासी हैं. वह 1996 से पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं. बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रफतउल्ला पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया है. रफतउल्ला ने बताया कि वह अब तक चार बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. वह खेती के साथ आलू का कारोबार भी करते हैं.

चार बार चुनाव लड़ चुके हैं रफतउल्ला
बसपा के बरेली और मुरादाबाद के मुख्य सेक्टर प्रभारी  जाफर मलिक ने बताया कि बसपा सुप्रीमो ने रफतउल्ला को प्रत्याशी घोषित घोषित किया है. ये बसपा के पुराने कार्यकर्ता और नेता हैं आने वाले समय मे हम इन्हें कुंदरकी से जीत दिलाने का काम करेंगे. प्रत्याशी बनाये गए रफतउल्ला ने कहा कि मैं इस से पहले भी संभल और असमोली से 4 बार विधान सभा चुनाव लड़ चुका हूँ. मेरा कोई बड़ा उद्योग या फैक्ट्री नहीं है एक छोटा सा कार्यकर्ता हूँ. मुझे बसपा ने वफादारी का सिला दिया है. मैं पिछड़े और कमज़ोर वर्ग को साथ लेकर काम करूंगा.

रफतउल्ला ने 28 साल पहले अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था. अब तक वह चार बार बसपा के टिकट पर मैदान में उतर चुके हैं. यह उनका पांचवां चुनाव है. रफतउल्ला को टिकट मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है. वर्ष 1996 में रफतउल्ला ने पहला चुनाव बसपा के टिकट पर संभल विधानसभा क्षेत्र से लड़ा था. इसके बाद 16 वर्ष तक बसपा की राजनीति तो की, लेकिन चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला. हालांकि, वह वर्ष 2002 और 2007 में भी टिकट मांगने के दावेदारों में शामिल रहे थे. वर्ष 2012 और 2017 में लगातार बसपा के टिकट पर संभल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े, लेकिन पराजय का सामना करना पड़ा.

इसके बाद वर्ष 2022 में असमोली विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे, लेकिन जीत नहीं मिली. अब एक बार फिर बसपा ने कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है. माना जा रहा है कि तुर्क बिरादरी को साधने के लिए बसपा ने टिकट दिया है. हालांकि, कई अन्य दावेदार भी तुर्क बिरादरी से ही ताल्लुक रखते थे, लेकिन बसपा ने रफतउल्ला पर भरोसा किया. अब देखना होगा कि कुंदरकी उप चुनाव में बसपा के हाथी को जनता का कितना साथ मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Barabanki: विश्व प्रसिद्ध देवा शरीफ दरगाह का मेला शुरू, DM की पत्नी ने किया शुभारंभ

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget